google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बिलासपुर

टिकट नही मिलने से निराश बगावती तेवर वाले कांग्रेसियों को सिंहदेव ने दी कड़ी नसीहत 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

रघु यादव मस्तूरी की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट सामने होने के बाद कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचे डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव ने इशारों ही इशारों में विधायक बृहस्पत सिंह पर हमला बोला है। टीएस सिंहदेव ने विधायक बृहस्पत सिह के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि दो दिन की तैयारी से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। विधानसभा चुनाव होने के बाद अगले चुनाव की तैयारी शुरू हो जाती है।

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अभी तक दो लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने अभी तक मौजूदा 18 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। जिसके बाद विरोध तेज हो गया है। पार्टी के सीनियर नेताओं ने कहा कि प्रत्याशी चयन के लिए कई दौर के सर्वे रिपोर्ट का सहारा लिया गया है।

क्या कहा टीएस सिंहदेव ने

टीएस सिंहदेव ने कहा पार्टी ने 90 में से 83 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सिंहदेव ने बगैर नाम लेते हुए बृहस्पत सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी में जिनकी जुड़े रहने की भावना है, उन्हें पार्टी आलाकमान का निर्णय मानना चाहिए। दरअसल, सिंहदेव शुक्रवार को अल्प प्रवास के दौरान रामानुजगंज पहुंचे थे। सिंहदेव बलरामपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता के निधन के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  गैंगस्टर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बृहस्पत सिंह का कटा है टिकट

इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी ने प्रदेश में अब तक 7 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन नहीं किया है। बचे सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन जारी है। सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस से जुड़े रहने के लिए कांग्रेस का निर्णय स्वीकार करना होगा। व्यक्तिगत बातें अलग होती हैं। जहां मैं की बात होगी, वहां पार्टी की बात नहीं रह जाती। बता दें कि बृहस्पत सिंह को टीएस सिंहदेव का विरोधी नेता माना जाता है। इस बार उनका टिकट काट दिया गया है।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close