google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मेरठ

शादी के नौ महीने बाद भी रही कुंवारी………….. पुलिस में पंहुचा मामला तो वजह सामने आई….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपनी शादी के 9 महिने बाद थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को 9 महीने बीत चुके है लेकिन अभी तक उसके पति उसे छुआ नहीं हैं। उल्टा नौकरी का वास्ता देकर दिल्ली में एक फ्लैट खरीदकर देने की मांग कर दी है। विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

‘9 महीने बीत गए लेकिन अभी तक नहीं बने वैवाहिक संबंध’

जानकारी के मुताबिक, जिले के परतापुर क्षेत्र की रहने वाली है। महिला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मवाना के एक मोहल्ला में दिसंबर 2022 में हुई थी। उसके माता-पिता ने 26 लाख रुपए में होटल मुकुट महल में उसकी शादी की थी। महिला ने बताया कि पति एक आईटी कंपनी में HR पद पर है। शादी को 9 महीने बीत गए है लेकिन अभी तक पत्नी से उसे छुआ तक नहीं और न ही वैवाहिक संबंध बनाने तक की कोई कोशिश की।

महिला के परिजनों के सामने आया सच
पीड़िता ने बताया कि पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया लेकिन वहां जाकर भी दोनों में पति और पत्नी वाला रिश्ता नहीं बन पाया। उल्टे पति लगातार दिल्ली में एक फ्लैट दिलाने की मांग करता रहा। महिला के परिवार ने युवक के बारे में पूछा, तब बताया कि उसका उपचार चल रहा है। वह अभी वैवाहिक संबंध बनाने को तैयार नहीं है।

वैवाहिक रिश्ते बनाने के लायक नहीं है पति

आप को यह भी पसंद आ सकता है  मेरठ में गैंगवार: बीच बाजार बेकाबू गोलियां, बेटे के कातिल को दिनदहाड़े छलनी किया

मामले में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति विशाल तेवतिया, उसके पिता सुधीर तेवतिया और मां ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक वैवाहिक रिश्ते लायक नहीं है। इसके बाद भी धोखे में रखकर उसकी शादी कर दी गई है। अब परिवार के लोग इलाज करवाने की बात कह रहे है।

85 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close