google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नोएडा

Seema Haider के बाद अब सोनिया अख्तर.. बच्चे के साथ बांग्लादेश से नोएडा पहुंच गई महिला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

पाकिस्तान से प्रेमी के पास नोएडा चली आई सीमा हैदर (Seema Haider) का मामला अभी मीडिया की सु्र्खियों में है ही। इस बीच बांग्लादेश से भी एक अन्य महिला अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई है। सोनिया अख्तर (Sonia Akhtar) नामक महिला ने आरोप लगाया है कि नोएडा निवासी युवक ने 3 साल पहले उसके साथ शादी की थी। अब वह साथ रहने से इनकार कर रहा है।

नोएडा में सोमवार को पुलिस ने बांग्लादेश से आई एक महिला और उसके बच्चे को फिलहाल कस्टडी में ले लिया है। सोनिया अख्तर नामक महिला ने आरोप लगाया कि नोएडा के युवक से 3 साल पहले शादी रचाई थी। नोएडा के सौरव कांत तिवारी से बांग्लादेश में तीन साल पहले शादी की थी। उसका कहना है कि नोएडा में पति के साथ रहना चाहती है।

सोनिया ने बताया कि पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। सोनिया ने पति पर इंडिया में दूसरी महिला से शादी कर के रहने का आरोप भी लगाया। अब अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है। पुलिस इन सभी आरोप और महिला की जांच कर रही है।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  खेत तालाब योजना में बड़ा घोटाला, ज़्यादातर तालाब कागज़ों तक सीमित

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close