google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

सीमा पार मोहब्बत ; साउथ कोरिया की लड़की को भाई शाहजहांपुर का छोरा, आगे पढ़िए क्या हुआ 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट 

साउथ कोरिया की लड़की किम बोह नी को शाहजहांपुर का लड़का सुखजीत सिंह इतना पसंद आया कि उसने दोनों देशों की सीमा लांघ दी। वह भारत आई। शाहजहांपुर के पुवायां इलाके के उदना गांव में पहुंच कर अपने प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंध गई। दोनों ने शाहजहांपुर के गुरुद्वारे में सात फेरे लिए। इस अनोखी शादी की चर्चा इस समय खूब हो रही है।

बेटे की शादी पर खुश दिखा परिवार

सुखजीत और किम की स्थानीय गुरुद्वारे में शादी कराई गई। इस शादी को लेकर परिवार में खुशी का माहौल दिखा। परिवार के सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

छह साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात

सुखजीत सिंह और किम बोह नी की मुलाकात छह साल पहले हुई थी। दरअसल, सुखजीत छह साल पहले दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में कॉफी रेस्टोरेंट में काम करने गए थे। वहीं पर किम भी काम करती थी। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और दोनों प्रेम के बंधन में बंध गए।

छुट्‌टी पर अपने घर आया था सुखजीत

सुखजीत सिंह छह माह की छुट्‌टी पर अपने घर शाहजहांपुर आया हुआ है। इस दौरान किम साउथ कोरिया में अकेली हो गई थी। उसे यह दूरी रास नहीं आई। इसके बाद वह भी शाहजहांपुर पहुंच गई। घर पर किम को देखकर सुखजीत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

साउथ कोरिया में ही बसना चाहता है सुखजीत

किम के साथ शादी के बाद अब सुखजीत साउथ कोरिया में ही बसना चाहता है। उसने कहा कि हम दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी खुश हैं। किम को भी सुखजीत का गांव और खेत-खलिहान खूब रास आ रहे हैं।

134 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close