google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अजब-गजब

आजादी के दिन इस ? वीडियो को देखकर आपका भी दिन बन जाएगा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

आज हमारा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज के दिन को सभी लोग एक त्योहार की तरह मनाते हैं। सभी अपने-अपने अंदाज में अपनी देशभक्ति को जाहिर करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ‘ये मेरा इंडिया’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही है। वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है।

लड़की ने कुछ ऐसे किया देशभक्ति का इजहार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो केवल 24 सेकंड का है लेकिन इसने लोगों का दिल जीत लिया है। आजादी के दिन इस वीडियो को देखकर आपका भी दिन बन जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की साइकलि पर बैठी है। लड़की ने तिरंगे जैसी ड्रेस पहनी है और साथ ही साइकिल भी तिरंगे के रंग से सजाया गया है। लड़की आपको ‘ये मेरा इंडिया’ गाने पर डांस करते हुए नजर आएगी। वीडियो के अंत में लड़की एक तिरंगा भी लहराते हुए आपको दिखेगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर @Kungfu Pande नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को आज सुबह यानी स्वंतत्रता दिवस के दिन सुबह करीब 6 बजे पोस्ट किया गया। वीडियो को कुछ ही घंटों में 1700 से अधिक लोगों ने देख लिया है। इसे देखने के बाद लोगों ने अपनी भावना भी शेयर की। एक यूजर ने कमेंट कर सभी को आजादी की बधाई दी। एक अन्य यूजर ने कमेंट में जय हिंद लिखा। आपको आजादी के दिन ये वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

103 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close