google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

देवरिया के जिलाधिकारी ने छात्रा को अपने भविष्य को संवारने में दिया सहारा, लोगों ने खूब सराहा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया, जिलाधिकारी का जनता दर्शन कार्यक्रम बीटेक की एक छात्रा के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। धनाभाव के कारण उसकी फीस जमा नहीं हो पा रही थी। प्रकरण डीएम के संज्ञान में आया और देखते ही देखते जनसहयोग से उसकी फीस जमा हो गई।

भागलपुर ब्लाक निवासी आरपी यादव की पुत्री रिया (परिवर्तित नाम) मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में बीटेक की छात्रा है। पिता आरपी यादव की माली हालत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है।

हाई स्कूल की परीक्षा में 92 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा रिया के द्वितीय वर्ष के फीस 1.32 लाख रुपये की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। पिता ने कई जगह प्रयास कर लिया था, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली।

गत बुधवार को आरपी यादव ने जिलाधिकारी के जनता दर्शन में अपनी समस्या बताई और मदद की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लिया और उनके आर्थिक स्थिति की जांच कराई जिसके बाद जिलाधिकारी ने जनसहयोग के माध्यम से रिया की फीस जमा करा दी।

इसे भी पढें  ट्रक में बेरहमी से लादे 27 पशुधन पकड़े गए ; 3 व्यक्तियों को लिया गया हिरासत में, वीडियो ?

जिलाधिकारी की पहल पर हुई मदद के लिए पिता आरपी यादव ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बड़ी उम्मीद के साथ जनता दर्शन में आए थे और जिलाधिकारी ने उनकी हर संभव मदद की।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि जनता दर्शन शासन की प्राथमिकता का विषय है। मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि जनता दर्शन में आने वाले लोगों को त्वरित राहत पहुँचाई जाए। इसी क्रम में जनसहयोग के माध्यम से उनकी मदद की गई।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close