google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

“आखिर इस महंगाई का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है?” भाजपा पर सवालों की लडी लगा दी अखिलेश ने 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की दो तिहाई जनता भारतीय जनता पार्टी से नाराज है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकारों ने जनता को धोखा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों की आय दुगना नहीं हुई। किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य नहीं मिला। भाजपा सरकार में अगर कोई महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता है तो सरकार झूठे मुकदमे करती है। जेल भेजकर आवाज दबाती है।पिछले दिनों वाराणसी में दुकानदार ने टमाटर की महंगाई पर प्रदर्शन किया तो उस पर मुकदमा लगाकर जेल भेज दिया।

अखिलेश यादव मैनपुरी के दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर गरीबों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दिया है। खाने-पीने के दाम पहले से ही बढ़े हुए थे। अब सरकार सब्जियों के दामों की वृद्धि भी नहीं रोक पा रही हैं। टमाटर के साथ ही, अदरक, मिर्जा और अन्य सब्जियों की कीमतों में भारी वृद्धि हो गई है। दालों की कीमतें पहले ही आसमान पर है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि जो कीमतें बढ़ी है उसका मुनाफा न तो पैदा करने वाले किसानों को मिल रहा है और न तो विक्रेताओं को मिल रहा है। सरकार जानबूझ कर अपने व्यवसायियों को मुनाफा करा रही है। इसी तरह से डीजल-पेट्रोल की कीमत इसीलिए बढ़ाया है जिससे उनके उद्योगपति मित्र मुनाफा कमायें। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश बिजली संकट से परेशान है। भाजपा सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए एक भी बिजलीघर नहीं बनाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर जैसी घटना इधर दुनिया में कहीं नहीं हुई होगी। इस घटना ने दुनिया में देश की प्रतिष्ठा गिराई है। इस तरह की तस्वीरों से सिर शर्म से झुक जाता है। मणिपुर के मुख्यमंत्री का कहना है कि इस तरह की कई घटनाएं हुई है। मणिपुर में महीनों से हत्या, लूट, और जघन्य घटनाएं हो रही है। आखिर केन्द्र सरकार की इंटेलिजेंस क्या कर रही है? मणिपुर की घटना के लिए आरएसएस की नफरत फैलाने और बांटने वाली राजनीति जिम्मेदार है। मणिपुर की घटना को देखकर आम लोगों के साथ कभी भाजपा को वोट देने वाली माताएं और बहनें भी आक्रोशित हैं। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है।

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 35 करोड़ पेड़ लगाने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो पहले पेड़ लगाए थे वह कागजों पर लगे थे। लगता है इस बार भी कागजों पर ही पेड़ उगेंगे।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close