google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

खूबसूरती की जाल में युवक को फंसाकर ऐसा खेला करती थी कि सुनकर लोग रह गए हक्के बक्के 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी और ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट 

फेसबुक पर उसकी अदाएं, उसकी खूबसूरत फोटो उसे दीवाना बना रही थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि ये जाल है उसे फंसाने का। गुरुग्राम की एक लड़की ने फेसबुक के जरिए एक शख्स से दोस्ती की। वो बेहद खूबसूरत थी तो वो शख्स आसानी से उसके जाल में फंस गया। दोनों मिले, होटल में एक शाम गुजारी और फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। अब तक सबकुछ ठीक था, लेकिन अब जो होने वाला था उसने कहानी को बदलकर रख दिया।

हनी ट्रैप में फंसाना पड़ा भारी

गुरुग्राम में हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया है। बीस साल की लड़की ने गुरुग्रआम के ही सेक्टर 48 के रहने वाले एक शख्स से दोस्ती की। दोनों की दोस्ती की शुरूआत फेसबुक से हुई, लेकिन फिर बातें आगे बढ़ने लगी। दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। ये दोनों गुरुग्राम के ही एक गेस्ट हाऊस में मिले। यहां दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया। इसके बाद गेस्ट हाऊस में ही दोनों ने सेक्स किया, लेकिन ये पूरी लड़की की सोची समझी प्लानिंग थी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  स्‍टेशन पर GRP ने कहा- पर्स दिखाओ, मुस्‍कुराईं महिलाएं... जब खुला राज तो कांप उठे अफसर

गुरुग्राम के शख्स को लड़की ने फंसाया

न कोई प्यार था न कोई दोस्ती। लड़की जानबूझकर उस शख्स को हनी ट्रैप कर रही थी ताकि उससे पैसे वसूल सके। घटना के कुछ दिन बाद इस लड़की ने लड़के को फोन करके धमकाया और फिर थाने में जाकर लड़के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। इस लड़की ने कहा कि लड़के ने उसका फायदा उठाया है और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। लड़की की शिकायत पर इस शख्स के खिलाफ केस दर्ज हो गया।

केस सेटलमेंट के लिए 10 लाख मांगे

बस इस लड़की को इसी बात का इंतजार था। इसके बाद लड़की ने इस शख्स से केस सेटलमेंट के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की। लड़का फंस चुका था वो आखिरकार 6 लाख रुपये देने के लिए तैयार हो गया। 2 दिन पहले वो लड़की से गुरुग्राम के किंगडम्स ऑफ ड्रीम्स की पार्किंग में मिला और उसने 2 लाख रुपये कैश और बाकी 4 लाख के गहने लड़की को दिए।

कार में लड़की के साथ हुआ धोखा

लड़की बेहद खुश थी। वो अपने साथ अपने एक साथी को भी लेकर आई हुई थी। कार में वो पैसे गिनने लगी, लेकिन तभी पुलिस की टीम वहां पहुंच गई और लड़की को धर-दबोचा। दरअसल इस शख्स को जब लड़की ने धमकाना शुरू किया था तो उसने पुलिस की मदद की। पुलिस की प्लानिंग पर ही लड़की को पैसे दिए गए और फिर आखिकार कार में उसे पकड़ लिया गया।

358 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  गलियारे में वरुण और डिंपल की मुलाकात ; सियासी हलकों में कयासों का दौर शुरू

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close