google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

बिना शादी के शारीरिक संबंध ; बच्चा हुआ तो किसी ने गला दबा दिया और किसी ने खिड़की से बाहर फेंक दिया….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

लिव इन रिलेशन जब-जब चर्चा में आ रहा है तो साथ ही सामने आ रहे हैं इससे जुड़े क्राइम। कभी पार्टनर की हत्या तो कभी इस रिश्ते से जुड़े नए रिश्ते यानी लिव इन से पैदा होने वाले बच्चे का कत्ल। शारीरिक भूख को मिटाने के लिए कई बार कपल्स एक ऐसा रिश्ता बना हैं जिसको समाज स्वीकार नहीं करता। ऐसे लोग पहले खुद मौज-मस्ती करते हैं, सेक्स करते हैं साथ में रहते हैं और अगर इस रिलेशन से बच्चा हो गया तो उसे मारने से भी गुरेज नहीं करते।

दिल्ली के रोहिणी में टॉयलेट में बच्चे को मारा

उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली एक लड़की की दिल्ली के 21 साल के संदीप नाम के लड़के के साथ दोस्ती हो जाती है। दोनों के बीच दोस्ती आगे बढ़ती है और दोनों साथ रहने लगते हैं। जाहिर सी बात है दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनते हैं। इसके बाद ये लड़की प्रेगनेंट हो जाती है और फिर दो दिन ये बच्चे को जन्म देती है। ये लड़की उस बच्चे को रोहिणी में एक अस्पताल के टॉयलेट में फेंक देती है। बच्चे की कमोड में मौत हो जाती है। सोचिए अपनी मौज-मस्ती की और जब बच्चा सामने आया तो उस चंद घंटों के मासूम बच्चे को कमोड में फेंक दिया।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  शोभा यात्रा का विरोध कर रही महिला ने प्रभु श्रीराम के लिए कहे अपशब्द, VIDEO वायरल

नागपुर में पैदा होते ही बच्चे का गला दबाया

महाराष्ट्र के नागपुर में 15 साल की नाबालिग लड़की ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद ही घर पर एक बच्चे को जन्म देती है। बच्चा पैदा होता है तो तुरंत उसका गला दबाकर कत्ल कर देती है। ये लड़की अपने परिवार वालों से भी अपनी प्रेग्नेंसी की बात छुपा लेती है। दरअसल इस लड़की की सोशल मीडिया के जरिए एक लड़के से जान पहचान हुई। उसके बाद इन दोनों ने मिलना शुरू किया और बात लड़की के प्रेगनेंट होने तक पहुंच गई। घरवालों को ये सिर्फ तबीयत खराब का बहाना करती रही। खुद ही बच्चा पैदा भी कर लिया और उसे बेरहमी से मौत भी दे दी।

दिल्ली के मयूर विहार में नवजात को खिड़की से फेंका

दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली पढ़ी-लिखी लड़की जो अकेले एक अपार्टमेंट में रहती है। वो खुद अपने टॉयलेट में अकेले जाकर एक बच्चे को जन्म देती है। उसके बाद पैदा होते ही उस बच्चे को टॉयलेट की खिड़की से नींच फेंक देती है। बच्चे की नीचे गिरने की आवाज जब पड़ोसियों को आती है तो वो चेक करते हैं और नीचे मासूम बच्चे की लाश पड़ी होती है। पुलिस को खबर दी जाती है और फिर इस लड़की को गिरफ्तार किया जाता है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  प्रेमजाल में फांस कर करती थी शादी फिर इस तरह करती थी रेप का केस, जब पकड़ी गई तो पढ़िए क्या हुआ खुलासा ?

मासूम लिव-इन रिलेशन की भेंट क्यों चढ़ें?

ये तो चंद मामले हैं जो पिछले कुछ दिनों में सामने आए हैं, लेकिन इस तरह की खबरें तकरीबन रोज आ रही हैं। लिव इन रिलेशन से बिना शादी के लड़के-लड़कियां रिश्ते तो बना ले रहे हैं लेकिन इनसे पैदा होने वाले प्रेशर को नहीं झेल पाते और नतीजा क्राइम।

इन सारे मामलों में उस मासूम बच्चे का क्या दोष जिसको चंद घंटों के अंदर इतनी बेरहमी के साथ मार दिया जा रहा है। अपनी मौज-मस्ती के लिए अपराध के रास्ते को चुनने का ये ट्रेंड बेहद खतरनाक है।

103 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close