मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन हुआ ब्रज धाम में

77 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर धर्म सिंह व्रजवासी की रिपोर्ट

मथुरा- वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी थी। उन्होंने पत्नी संग बांके बिहारी के चरणों में मत्था टेका और पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर से पवन हंस हेलिपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

मंदिर पहुंच कर शिवराज सिंह चौहान ने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राधे कृष्ण सब पर कृपा करें।

बीती रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के सदस्यों के साथ गोवर्धन की परिक्रमा की और दानघाटी मंदिर में दुग्ध अभिषेक कर पूजा अर्चना की थी… शिवराज सिंह चौहान धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार की रात्रि को ही आ गए थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top