google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

10 साल पुराने आधार कार्ड धारकों को कराना होगा दुबारा डॉक्यूमेंट अपलोड

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया। इलेक्ट्रानिकी एवम सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की अधिकृत संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लि. द्वारा जनपद स्तर पर (केंद्र का पूरा पता) स्थापित आधार सेवा केंद्र अब सप्ताह में सातों दिन खुल रहे है जहां बच्चो के नए आधार बनवाने के अलावा लोग आधार में अपने बायोमेट्रिक अपडेट ,नाम,पता,जन्मतिथि,मोबाइल नंबर अपडेट इत्यादि में संशोधन करा सकते है।

सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ आधार के माध्यम से आम जनमानस को सीधे पहुंचा रही है इसलिए आधार को अपडेट रखना अनिवार्य है। आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आग्रह किया है कि ‘ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार ’10’ साल पहले बनवाया था और उसके बाद कभी अपडेट नहीं किया तो ऐसे आधार संख्या धारकों से अनुरोध है कि वे दस्तावेजों अपने पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से संबंधित अपने दस्तावेजों को अपडेट करवाएं।’  लोग अपने आधार में डॉक्यूमेंट अपलोड कराने हेतु अपने नजदीक स्थित आधार सेवा/संशोधन केंद्र पर जाकर आसानी से करा सकते है। 

जिला प्रबंधक Zahidullah ने बताया कि जनपद मे सी एस सी द्वारा स्थापित 68 आधार संशोधन केन्द्र भी चल रहे है जहां पर लोग आधार मे त्रुटी जैसे नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर , पता, लिंग आदि मे बदलाव के आलावा डॉक्यूमेंट भी अपलोड करा सकते है। जिसका यू0आई0डी0ए0आई0 द्वारा निर्धारित शुल्क 50/- है।

74 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  जी. एम.एकेडमी सलेमपुर में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close