google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बूथों पर सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
68 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। भाटपार रानी मंडल के बूथों पर जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि जनवरी का महीना त्योहारों का महीना होता है। पूरब से लेकर पश्चिम तक उत्तर से लेकर दक्षिण तक त्योहारों की रौनक रहती है। देश इस महीने में अपना गणतंत्र उत्सव भी मनाता है। उन्होंने कहा कि इस साल घोषित पद्म पुरस्कारों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गुमराह युवकों को नई राह दिखाने वाले लोगों को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया है। जनजाति समुदाय हमारी धरती, संस्कृति एवं विरासत को सहेजने का काम करती है। जनजाति समुदाय से जुड़े लोगों को भी जो राष्ट्र को सर्वोपरि की भावना से देखते हैं उन्हें पद्म पुरस्कारों से गौरवान्वित करने का काम किया गया है।

बड़कागांव बूथ पर जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। यहां प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, अशोक तिवारी, रामप्रीत पाल, हृदया ठाकुर, हरिशंकर पटेल, रमाशंकर पटेल, जद्दू बारी, अनिल रावत, धर्मेंद्र रावत उपस्थित थे। वही क्षेत्र के खामपार बूथ पर क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम प्रेरणा दाई होता है इसे सभी कार्यकर्ताओं को सुनना चाहिए।

यहां प्रमुख रूप से ऋतुराज गुप्ता, धीरज गुप्ता, मनोज कुशवाहा, नितेश कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, हरिकेश खरवार, मनीष सिंह, अजय कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, हरीलाल कुशवाहा उपस्थित थे। फुलवरिया बूथ पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। यहां मन की बात कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, गया सिंह, पिंटू बाबा, कमलेश गुप्ता, बाल्मीकि प्रधान, विपिन सिंह, रवी प्रताप सिंह, शुभंजय सिंह, उपेंद्र सिंह, अमित सिंह, जयप्रकाश सिंह, विश्वनाथ सिंह, बद्री प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

भाटपार रानी उपनगर स्थित सहाय आवास पर भाजपा नेता डॉ अरविंद सहाय, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही, सच्चिदानन्द शाही, राजेश गुप्ता, हनुमान जयसवाल, संजय कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाटपार रानी उप नगर के मालवीय रोड में निवर्तमान सभासद दुर्गेश्वर सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close