google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

नाबालिग से दुष्कर्म मामले का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोंडा। जनपद गोण्डा अन्तर्गत छपिया पुलिस ने नाबालिक बालिका को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

इस बावत थानाध्यक्ष छपिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशक्रम में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि थाना छपिया के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी बीच सूत्रों से सूचना मिली कि नाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के वांछित अरोपी रितेश चौहान निवासी ग्राम भवजितपुर इस समय मसकनवां रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है।

सूचना को संज्ञान में लेकर उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता ने मय हमराह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रितेश चौहान को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है।

74 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  दुखदाई नाव हादसा ; जीवित जल में डूबे लोगों की तलाश में अपनों के छलके आंसू
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close