google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मथुरा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की 100 दिन तक चली

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट

आगरा। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद में दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के लिए कांग्रेश कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण दिल्ली के बाद में उत्तर प्रदेश के लोनी से शुरू होकर विभिन्न राज्यों से गुजरेगा जिसको लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेश के नेता भी सक्रिय हो गए हैं।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश कांग्रेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम के द्वारा भी प्रदेश भर से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की सहभागिता हो इसके लिए जिलों में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों के साथ में समीक्षा बैठकें की जा रही हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की उपलब्धियों को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बताया जा रहा है ।
इसी कड़ी में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम आज आगरा पहुंचे जहां पर आगरा के कमाल खान क्षेत्र में उनका अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष रिहान सैफी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जोशीला स्वागत और सम्मान किया गया ।

प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की उपलब्धियों को तो जनता के बीच में रखा है आपके भाजपा सरकार पर भी जमकर बरसे ।

इसे भी पढें  बारिश की बूंदों ने और बढाई उमस… राहत की आस में प्रदेश में जानें बारिश का कैसा कहाँ रहेगा असर

कांग्रेसी अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के युवा महिला और पुरुष शामिल हुए ।

समीक्षा बैठक में सभी अतिथियों का सम्मान अल्पसंख्यक विभाग के महानगर अध्यक्ष रिहान सैफी ने किया संचालन डॉक्टर संजीव चौहान ने किया।

कार्यक्रम में उपरोक्त लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे हाजी शौकत अल्वी, डॉक्टर सारिक चौहान, शाहरुख शाह, मुकेश शर्मा, शाहरुख सैफी, अयूब खान, शाहिद अल्वी।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close