google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
वायरल खबर
Trending

शेर के साथ खेलने लगा बच्चा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि देखने वाले घबरा गए.. वीडियो ? देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट 

जंगल में शेर की आहट महूसस होने पर बड़े-बड़े जानवर अपना रस्ता बदल देते हैं। लेकिन भैया… सोशल मीडिया पर एक बालक ने अपनी बहादुरी से पब्लिक को हैरान कर दिया है। दरअसल, जहां लोग-बाग शेर को देखकर ही थरथर कांपने लगते हैं, वैसे में यह बच्चा शेरों के साथ मजे से खेलता नजर आ रहा है। और हां, वह सिर्फ खेल नहीं रहा बल्कि शेर को चुमने की कोशिश भी करता है। और तो और… शेर के मुंह में अपना हाथ भी डाल देता है। यही वजह है कि अब ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

शेर है या फिर पालतू कुत्ता?

इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि बच्चा शेरों के करीब बैठा है। जैसे ही वह शेर के मुंह के पास अपना चेहरा ले जाता है, तो शेर मुंह खोल देता है। हालांकि, बच्चा इससे डरता नहीं है। इतनी देर में दूसरा शावक उनके करीब आ जाता है। बच्चा उसके माथे पर हाथ मारता है। जबकि व्यस्क शेर के मुंह में अपना हाथ डाल देता है। जब शेर उसके हाथ को दातों से थोड़ा दबाने लगता है तो वह उसे मुक्का मारते अपना हाथ निकाल लेता है और दूर चला जाता है।

 

जिगरा चाहिए 

यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल gir_lions_lover से साझा किया, जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख 36 हजार से ज्यादा व्यूज और 6 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

तमाम यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया दी। कुछ ने लिखा- यह सच है क्या… ये कैसे हो सकता है… मैं डर गया। अन्य ने लिखा कि जिगरा चाहिए। वहीं एक शख्स ने लिखा कि लाइक्स के लिए बच्चों को जोखिम में डालना ठीक नहीं।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close