google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मैनपुरी

भाजपा को बेईमान और समाज को तोड़ने वाली पार्टी बताकर मैथिल समाज से अखिलेश ने किया वोट की अपील

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिये धर्म जाति के नाम पर समाज को तोड़ने का काम करती है।

नेताजी ने हमेशा जोड़ने का काम किया था

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में अपनी पत्नी एवं पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में मैथिल वाटिका में मैथिल समाज के लोगों की चुनावी बैठक को संबोधित करते हुये यादव ने कहा ‘‘ आप मैथिल समाज के लोग नेता जी (मुलायम सिंह यादव) से जुड़े थे उनका भरपूर सहयोग किया। नेता जी ने हमेशा जोड़ने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी हमेशा तोड़ने का काम करती है लेकिन नेता जी ने हमेशा जोड़ने का काम किया था। भाजपा से सावधान रहें क्योंकि भाजपा के लोग आपस में विवाद करने का काम कर रहे हैं। कभी धर्म के नाम पर तो कभी जात के नाम पर तोड़ने का काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि आज उपचुनाव मैनपुरी में चल रहा है जो बहुत कम समय के लिए तय है लेकिन यह चुनाव अहम भूमिका रखता है क्योंकि इस चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश और देश की नजरें हैं। मैनपुरी तो समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है और यहां से नेताजी के अलावा अन्य प्रत्याशी भी ऐतिहासिक जीत हासिल कर चुके हैं।  इस गढ़ को तोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के लोग भारी भरकम प्रयास करने में जुटे हुए हैं।  सपा अध्यक्ष ने कहा कि मैनपुरी का उपचुनाव पूरे देश में अहम चुनाव माना जा रहा है क्योंकि मैनपुरी से ही राजनैतिक संदेश पूरे देश में जाएगा यदि समाजवादी पार्टी इस चुनाव में विजय पताका फहरायी तो 2024 के चुनाव में यह बेईमान भारतीय जनता पार्टी के लोग अपनी मनमानी नहीं कर पायेंगे।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close