google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मेरठ

अमेरिका में दुष्कर्म, घर लाकर बहू को छत से फैंका और यूपी में मुकदमा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

मेरठ,  एक साफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी से अमेरिका में उसके ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद महिला को अमेरिका से लाकर ससुरालियों ने मथुरा में छत से फेंक दिया। अब पीड़िता की तहरीर पर लालकुर्ती थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हालांकि आरोपितों के अमेरिका में होने की वजह से पुलिस के लिए विवेचना गले की फांस बन रही है। पुलिस ने फोन पर संपर्क कर उन्हें बुलाया है। 

2011 में हुई थी शादी 

मेरठ निवासी एक सर्राफ ने बेटी की शादी वर्ष 2011 में मथुरा निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर से की थी। शादी के समय उनका दामाद चीन की कंपनी में कार्यरत था। वर्ष 2013 से वह अमेरिका की एक कंपनी में बतौर साफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रहा है। पत्नी, दो बच्चों और माता-पिता को भी अमेरिका ले गया।

पत्नी का आरोप है कि पति ने उसका चार बार गर्भपात कराया। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में ससुर ने अमेरिका में 2019 में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहां हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत भी की थी। पुलिस के आने पर ससुर ने माफी मांग ली थी। 

शिकायत करने पर छत से फेंका 

पीड़िता के अनुसार इस घटना के बाद ससुराल वाले उसे और बच्चों को लेकर मई 2022 में अमेरिका से मथुरा आ गए। यहां आकर उसने स्वजन को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद ससुरालियों ने उसे छत से फेंक दिया। घायल अवस्था में मायकेवाले उसे और उसके दोनों बच्चों को मेरठ ले आए। इसके बाद पति फिर अपने स्वजन को लेकर अमेरिका चला गया।

इस समय पीड़िता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने लालकुर्ती थाने में ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, बाकी सदस्यों पर जानलेवा हमला और गर्भपात का मुकदमा दर्ज कराया है। 

आरोपितों तक ऐसेे पहुंचेगी मेरठ पुलिस

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के अनुसार विवेचक द्वारा पीड़िता से सभी साक्ष्य लेकर आरोपित के कोर्ट से वारंट जारी कराए जाएंगे। इसके बाद आरोपितों को पूछताछ या वारंट पर बुलाने के लिए पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात एडीजी क्राइम को पत्राचार किया जाएगा। एडीजी क्राइम गृह मंत्रालय को पत्राचार कर पूरे मामले से अवगत कराएंगे। इसके बाद दूतावास के माध्यम से अमेरिका में संबंधित थाने को वारंट भेजे जाएंगे, वहां की पुलिस आरोपितों को वारंट या समन पर भारत भेजेगी।

पुलिस को आरोपितों के पासपोर्ट निरस्त करने का भी अधिकार है। उस स्थिति में भी अमेरिका पुलिस आरोपितों को भारत भेजेगी। 

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close