google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बहराइच

खौलते घी से झुलसी महिला गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट 

बहराइच: छठ पूजा (Chhath Puja) से पहले दर्दनाक घटना सामने आई है। मामला बहराइच कोतवाली (Bahraich Kotwali) नगर क्षेत्र के खत्रीपुरा (Khatripura) का है। जहां खत्रीपुरा में पूजा पाठ के लिए घी बनाते समय अचानक आग लग गई। इस दौरान 72 साल की महिला गम्भीर रूप से झुलस गई। जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल (Bahraich District Hospital) में भर्ती कराया गया। जहां जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में महिला का इलाज चल रहा है। फिलहाल पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है।

छठ पूजा से पहले खौलते घी से झुलसी बुजुर्ग महिला, चल रहा इलाज

आपको बता दें कि खत्रीपुरा में 72 साल की बुजुर्ग महिला कौशल्या देवी पत्नी श्याम लाल घर में घी गर्म कर रही थीं। जानकारी के अनुसार दीपावली और छठ महापर्व पर पूजा पाठ के लिए साफ घी की आवश्यक्ता होती है। इसलिए वह किचेन में घी बना रहीं थीं, तभी गैस चूल्हे पर रखी कढ़ाई में भरा मक्खन गर्म हो रहा था। इसी दौरान अचानक खौलते घी में आग भड़क गई।

आपको बता दें कि घी में आग लगता देख, बुजुर्ग महिला कढ़ाई से कल्छी लेकर पीछे हटी। तभी खौलते घी से भरी कढ़ाई वृद्ध महिला कौशल्या देवी के ऊपर पलट गई। जिसके बाद खौलता घी के चपेट में आने से महिला बुरी तरह झुलस गई। फिलहाल, महिला का इलाज बहराइच जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close