google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आध्यात्म

सूर्य ग्रहण के चक्कर में फंसा या बदला भाग्य ! जानिए किसके लिए कैसा रहा ये ग्रहण काल

विवेक चौबे की रिपोर्ट 

IMG_COM_20230103_1524_36_3381

IMG_COM_20230103_1524_36_3381

IMG_COM_20230125_1248_01_6843

IMG_COM_20230125_1248_01_6843

IMG-20230311-WA0000

IMG-20230311-WA0000

DOC-20230315-WA0001.-1(4465366760430)

DOC-20230315-WA0001.-1(4465366760430)

DOC-20230315-WA0001.-32(4466908217200)

DOC-20230315-WA0001.-32(4466908217200)

इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण 2022 लगने के बाद अब इसके नफा और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सूर्य ग्रहण 2022 का व्‍यापक प्रभाव आम जनजीवन, मौसम और देश-दुनिया की राजनीति पर भी दिखेगा। सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण के बाद कुछ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि, कुछ राशि के जातक सम्‍मान, सफलता और धन-दौलत पाकर मालामाल बन सकते हैं। इस सूर्य ग्रहण के शुभ प्रभाव से कुछ राशि के जातकों के मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। छह राशि वालों की किस्मत के द्वार खुलेंगे। धन-संपदा बढ़ेगी। जबकि बाकी राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण 2022 के प्रतिकूल प्रभाव का असर कम करने के लिए कुछ उपाय बेहद लाभकारी साबित होंगे। सूर्य ग्रहण के बाद सूर्य से संबंधित दान जैसे कि गेहूं, मसूर की दाल, तांबा आदि का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। ज्‍योतिषविदों का मानना है कि इस बार दिवाली भी ग्रहण के साये में मनाई गई है। क्‍योंकि नक्षत्र का दोष सूर्य ग्रहण 2022 के एक दिन आगे से लेकर एक दिन पीछे तक माना जाता है।

ज्‍योतिषी कह रहे हैं कि 27 साल के बाद सूर्य ग्रहण 2022 पर कोई दुर्लभ योग बना है। अक्‍टूबर माह की 25 तारीख, दिन मंगलवार को लगा सूर्य ग्रहण 2022 कई मायनों में खास है। दिवाली के अगले दिन लगे सूर्य ग्रहण के बारे में ज्‍योतिषविदों का मानना है कि इसका दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को विशेष महत्वपूर्ण माना गया है। क्योंकि सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ता है। आसान शब्दों में कहें तो सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा के आने की वजह से सूर्य की रोशनी रुक जाती है और धरती पर कुछ समय के लिए आंशिक तौर पर अंधेरा छा जाता है। इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन ही घटित होता है। 6 राशियों का भाग्य चमकने वाला है। उनके जीवन पर लगा ग्रहण खत्‍म होने वाला है। अंधकार समाप्त होकर अब खुशियों की रोशनी आपके जीवन में आने वाली है।

मेष राशि के लिए बेहद शुभ समय

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण का असर पृथ्वी के सभी जीव-जंतुओं पर पड़ता है। इस घटना को नकारात्मक प्रभाव देने वाला माना गया है। 25 अक्टूबर को लगा सूर्य ग्रहण 2022 मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। शादी के भी योग हैं। आपको इस समय में आकस्मिक धन मिलने की संभावना है। कहीं निवेश किया है तो उसका लाभ मिल सकता है। रुके हुए कार्य बन सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की शादी तय हो सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान के कार्य होंगे। बच्चों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होंगे। सूर्य ग्रहण 2022 मेष राशि के लिए अर्थपूर्ण तरीके से लाभकारी साबित होगा।

कुंभ राशि वालों को भाग्‍य का भरपूर साथ

सूर्य ग्रहण 2022 से कुंभ राशि के लिए जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस समय में परिवार में खुशी आ सकती है, जिससे सभी का मन आनंदित रहेगा। आपके जीवन में सुदूर यात्रा का योग बन रहा है। परिवार जनों की ओर से आपको भरपूर साथ मिलेगा, जो आपके काम में सहायक सिद्ध होगा। अगर आप नौकरी कर रहे हैं इस समय काम का बोझ कम होगा, जिससे आप अपना समय अन्य कार्यों में दे पाएंगे। इस काल में आप अपना व्यापार या कुछ नया काम शुरू करने का विचार भी कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके लिए यह पूरा महीना ही उत्तम रहेगा। आप अच्छा खासा धन अर्जित कर सकते हैं। सहकर्मियों का साथ आपकी उन्नति में सहायक होगा। किसी समस्या को अपने ऊपर हावी न होने दें तथा उसका डटकर सामना करें।

कन्‍या राशि वालों को जबर्दस्‍त धन लाभ

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण 2022 विशेष लाभ लेकर आया है। व्यापार में लाभ मिलेगा, जिन्होंने भूमि या शेयर बाजार में पैसा लगा रखा है, उन्हें इस समय जबर्दस्‍त लाभ मिलने की संभावना है। अपने चारों ओर ध्यान बनाए रखें, मौके आते जाएंगे पकड़ने से चूके नहीं। उचित समय पर लिया उचित निर्णय आपको बड़ा धनवान बना सकता है। नौकरी से किसी कारण मोह भंग हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में नौकरी न छोड़ें। धैर्य रखें कुछ समय में परेशानियां दूर हो जाएंगी। किसी भी निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से सोच लें। किसी रिश्तेदार की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा।

मकर राशि वाले मौज में रहेंगे

मकर राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण 2022 का समय कई मायनों में खुशियों का समय है। आप शनि की साढ़ेसाती से परेशान चल रहे थे, लेकिन अब शनि आपकी राशि में वक्री से मार्गी हो जाने वाले हैं। अब तक के सारे शुभ कर्मों के शुभ फल मिलते जाने वाले हैं। आपकी परेशानी या कष्ट का अंत होने का समय आ रहा है। आपको व्यापार के क्षेत्र में आकस्मिक धन मिलने के संकेत हैं। इसलिए अपना ध्यान उस ओर बनाए रखें। किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। पहले कभी नहीं मिला इतना धन आपको मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन अनदेखी करने पर आपके हाथ से निकल भी सकते हैं। संतान का व्यवहार परेशानी की वजह बन सकता है। बाकी परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा। आपको अपने ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि वाले हर क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ेंगे

मीन राशि वाले सूर्य ग्रहण 2022 का मिलाजुला फल प्राप्‍त कर सकते हैं। धन के मामले में आपका भाग्य जोरों पर है। आप अपने क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ेंगे। आपके निवेश से भी आप को लाभ मिलने के संकेत हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आपके नए समझौते होंगे लेकिन कोई भी धन संबंधी निर्णय लेने से पहले बड़ों से विचार-विमर्श अवश्य करें। नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखना होगा, अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगा। मान सम्मान प्रतिष्ठा में थोड़ी बहुत हानि हो सकती है।

सिह राशि वालों की पदोन्नति व वेतन वृद्धि संभव

सिंह राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टि से यह समय अनुकूल है। जबरदस्त आमदनी होगी लेकिन साथ ही खर्च होने की संभावना है। आप अपने व्यापार को विस्तार देने के उद्देश्य से खर्च कर सकते हैं। जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों के साथ विचार विमर्श अवश्य करें। नौकरी कर रहे लोगों को इस काल में अपने सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा। जो हंसी खुशी कार्य पूर्ति और आनंद अनुभव दिलाएगा। पदोन्नति व वेतन वृद्धि संभव है। किसी न किसी रूप में आपका भाग्‍य चमकने वाला है। अपने पांव जमीन पर ही रखें, मन को काबू में रखें।

तुला, मिथुन, वृश्चिक और वृषभ : आप बरतें विशेष सावधानी

सूर्य ग्रहण 2022 के बाद कुछ राशि के जातकों को विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण 2022 के साथ सूर्य तुला राशि में आ गया है। इसलिए इस राशि पर ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के लोगों को आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। खासकर योग साधकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। रिश्तों के मामले में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मिथुन राशि के लिए भी यह सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। इन्‍हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। भाग्य आपके साथ नहीं है। अनाप-शनाप खर्चों से बचें। वृश्चिक और वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण परेशानी का कारण बन सकता है। सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती है।

Tags

samachar

"ज़िद है दुनिया जीतने की" "हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं"
Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: