google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बहराइच

अधिकारियों की पत्नियों ने बाढ़ पीड़ितों को मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट 

बहराइच। बाढ़ व कटान के कारण विस्थापित परिवारों का दुख दर्द बांटने में पुलिस अधिकारियों की पत्नियां भी अब पीछे नहीं रहीं। दीपावली त्यौहार में खुशियां बांटने वह उनके बीच में पहुंची व उपहार तथा मिठाइयां देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी । बच्चों को खिलौने वितरित किया। तहसील कैसरगंज थाना जरवल रोड अंतर्गत नासिरगंज व अहाता सहित अन्य गांवो में क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह की धर्म पत्नी अनुपम सिंह व थाना प्रभारी जरवल रोड राजेश सिंह की धर्म पत्नी नीतू सिंह ने बाढ़ व कटान विस्थापितों के बीच पहुंचकर महिलाओं को मिठाईयां व बच्चों को खिलौने वितरित किए तथा उन्हें उपहार भी दिया व दीपावली की शुभकामनाएं दी।

अपने बीच पुलिस अधिकारियों की पत्नियों को देखकर कटान व बाढ़ पीड़ितों विस्थापितों की आंखों से ख़ुशी के आंसू छलक उठे। अधिकारियों की पत्नियों का यह सराहनीय कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा ।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड राजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close