google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरियाबरहजभागलपुर

नई इबारत लिख रही है बाढ़ की विभीषिका, घर से बेघर हुए लोग, डरा-डराकर अब सताने लगी है बाढ़ ; वीडियो ? देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट

देवरिया। अक्टूबर माह में दशहरा के बाद से नदियों में जहां धीरे-धीरे रेत होना चाहिए वहां सरयू का विकराल रूप आश्चर्यचकित करने वाला है और इस तरह सरयू में उफान अब तक के इतिहास में शायद पहली बार देखने को मिल रहा है। सरयू नदी का पानी भागलपुर चौराहा के सड़क पर दक्षिण तक पहुंच गया है।

सबसे खराब स्थिति भागलपुर ब्लाक क्षेत्र के बकुची, बरेजी,ज्ञान छपरा , डेवढ़ी, अड़िला, गहिला, अकुबा आदि गाँवो की है।है। यह गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। पैना से कटियारी सतरांव, बरठा बरेजी, अडिला अकुवा गहिला सतराव मार्ग पानी से डूब गया है।

इसके अलावा नरियाव, बगहां, गोंडवली, पिपरा दवन, बगहीं, मईल, आदि गावों में बाढ़ का पानी दबाव बना रहा है। मईल गांव में भी पानी घुस गया है। गांव में ग्रामीण अपनी मवेशियों के साथ सुरक्षित ठिकानों पर शरण ले रहे हैं। सरयू की बाढ़ का पानी धरहरा • चुरिया तटबंध पर दबाव बनाए हुए है। तहसील और पुलिस प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर भाग-दौड़ कर नजर रखे हुए है। पल की सूचना जिले के कंट्रोल रूम को दिया जा रहा है। एल आई यू की टीम भी अपनी नजर डाले हुए है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बीजेपी ले तो चंदा और विपक्षी ने लिया तो ईडी का छापा… जानना चाहते हैं शिवपाल ने ऐसा क्यों कहा? पढिए पूरी खबर

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FCoyRZ6VRUA[/embedyt]

वर्ष 1998 के प्रलयंकारी बाढ़ की विभीषिका की तरह इतिहास में पहली बार अक्टूबर माह में विकराल सरयू नई इबारत लिखने के लिए बेताब नजर आ रही है।

आपको बता दें कि ग्राम बढौना हरदो जिला देवरिया में किसानों की काफी फसलें नुकसान हुई है। धान अरहर मूंगफली इत्यादि की फसलें बाढ़ में पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। झोपड़ी में रह रहे गरीबों को बाढ़ ने बेघर कर दिया है। बहुत से गरीब परिवार की झोपड़ी बाढ़ में गिर चुकी है। वह परिवार दूसरे के छत पर अभी रह रहे हैं।

108 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close