google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
संभल

पति ने कर डाला ऐसा खेला कि पत्नी को लगाना पड़ा थाने में मेला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

संभल।  जिले के चंदौसी में पति की करतूत से बौखलाई एक महिला ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। महिला पुलिस के साथ पति के घर पहुंची और जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने पहले तो दहेज के लिए उसे प्रताड़ि‍त किया फिर चुपके से दूसरी शादी कर ली। जबकि मामला अदालत में है। महिला, सीता आश्रम चौकी पुलिस को साथ लेकर पति के घर पहुंची और दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

रिंकी पुत्री प्रेम सिंह हाल निवासी गांव बुधनगर खडुआ चन्दौसी ने सीता आश्रम पुलिस चौकी पर दी तहरीर में बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सुरैनी पापड़ी गांव के चरन सिंह के साथ हुई थी। ये लोग फिलहाल चंदौसी के सीता रोड स्थित आरके स्कूल के पास रहते हैं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज के लिए पति उसे प्रताड़ित करने लगा। उसने सिविल जज प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संभल स्थित चन्दौसी में तलाक के लिए वाद भी दायर कर दिया। 

न्यायालय ने उसी के खिलाफ आदेश कर दिया, जिसके बाद उसने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अपील दाखिल की है। हाईकोर्ट ने प्रधान न्यायाधीश संभल के खिलाफ स्टे दे दिया और पति चरन सिंह को दूसरी शादी न करने की भी हिदायत दी है। आरोप है कि पति ने अमरोहा की रहने वाली एक लड़की से दूसरी शादी कर ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।

74 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close