google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बाराबंकी

खड़ी बस से टकराई मौत ; चार की असमय मृत्यु और दस गंभीर रूप से घायल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बाराबंकीः बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ट्रक के सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार देने से चार लोगों की मृत्यु हो गई तथा 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। 

PunjabKesari

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि नेपाल से गोवा जा रहे श्रमिकों से भरी एक डबल डेकर बस का टायर तड़के करीब साढ़े तीन बजे रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में पंक्चर हो गया था, जिसे सड़क किनारे रोककर ठीक किया जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। 

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि इस घटना में 14 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान इनमें से चार लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों में से दो को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बाकी आठ का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

PunjabKesari

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में प्रेम थारू, शीतल थारू, चक्र बहादुर बाली तथा एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। सिंह ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। बाकी लोगों को नेपाल भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मौके पर अब यातायात व्यवस्था सामान्य है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

85 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close