google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

ऑल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप में आगरा के ऋषभ ने जीता गोल्ड

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नीरज जैन की रिपोर्ट 

आगरा। उत्तर प्रदेश के नोएडा एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगता का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगता में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम आगरा जनपद से बल्र्ड बूडो कराटे संघ के खिलाडिय़ों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

उक्त प्रतियोगता के संबंध में बल्र्ड बूडो कराटे एसोसिएशन उ.प्र. के मुख्य सचिव नितिन सोलकी ने बताया कि जनपद आगरा से पांच खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगता में अच्छा प्रदर्शन करते कई पदक हासिल कर आगरा जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर ऊंचा किया हैं। विजेता खिलाडिय़ों का प्रतियोगता में उत्साह वर्धन करते हुए ही बताया कि ओपन फाइट में ऋषभ प्रताप सिंह चौहान ने हरियाणा के खिलाड़ी को धूल चटाई और गोल्ड मेडल हासिल कर अपने गुरू का सम्मान बढाया है। इसी क्रम में अन्य खिलाड़ी अभय नागर ने गोल्ड व अनुज धाकरे ने सिल्वर तथा मनन श्रीवास्तव सिल्वर मेडल, प्रयागराज ने ब्राउन मेडल प्राप्त किया हैं।

इसे भी पढें  युवती ने मतांतरण कर हिंदू युवक से की शादी और डाक से पुलिस को भेज दिया मैरिज सर्टिफिकेट

सभी विजेता प्रतिभागियों को विजय दिलाने में संघ के कोच दीपक ठाकुर ने अहम योगदान रहा। उक्त प्रतियोगता की जानकारी के सम्बंध में संघ के अध्यक्ष एम.एस. सामुराई ने बताया कि ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगता में सम्मलित आगरा के सभी खिलाडिय़ों का प्रर्दशन काफी हद तक सराहनीय रहा लेकिन ऋषभ प्रताप सिंह चौहान द्वारा ओपन फाइट में हरियाणा के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक पर अपना नाम लिखा जो सभी कराटे चैम्पियनों के लिए एक मिशाल बन गया था।

वहीं ऋषभ प्रताप सिंह चौहान द्वारा ओपन फाइट में हरियाणा के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल करने की सूचना मिलने पर आगरा शहर के खेल प्रेमियों व अन्य सामाजिक लोगों ने सोशल मीडिया व फोन के माध्यम से जीत की शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

शुभकामनाएं व्यक्त करने वालों में जिला फुटवॉल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान, आगरा ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष हरी सिंह यादव, आगरा हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम, पॉवर लिफिटंग से हरदीप सिंह वास्केट वॉल से रीमेश मित्तल, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  दहेज लेकर आई हूं मैं खाना नहीं बनाउंगी, तुम बनाओ खाना और मुझे भी खिलाओ' ; दुल्हन की ये बात चर्चा में क्यों आई?

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close