google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बहराइच

बकरी पर उठे विवाद ने लिया खूनी रुख और निकल पड़े धारदार हथियार; 21 घायल, 31 पर मुकदमा और 12 गिरफ्तार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

बहराइच,  रविवार को खेत में बकरी चराने का विरोध करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। विरोध करने से नाराज दबंगों ने साथियों संग लाठी-डंडे व धारदार हथियार से ग्रामीण व उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में 21 लोग घायल हुए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। 31 लोगाें के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

रायबोझा निवासी विनोद वर्मा के खेत में लगी फसल गांव निवासी इसरार की बकरी चर रही थी। जानकारी होने पर वे मौके पर पहुंचे और इसरार से इसका विरोध जताया। यह बात उसे नागवार लगी। दोनों में कहासुनी होने लगी। इससे नाराज इसरार ने अपने सहयोगियों को बुला लिया। सभी लोग धारदार हथियार व लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए।

विनोद कुछ समझ पाते इससे पहले उन पर हमला कर दिया गया। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे अन्य परिवारजन को भी जमकर पीटा गया।

दबंगों की पिटाई में सोनू, विनोद, कुंवारे, रामकुमार समेत 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही एसओ मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए 12 लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने के बाद एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ डा.जंग बहादुर यादव घटनास्थल पहुंचे। 

एसपी ने बारीकी से घटनास्थल का जायजा लिया। एसओ ने बताया कि विनोद वर्मा की तहरीर पर 31 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससी-एसटी, जानमाल की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close