google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राष्ट्रीय

पल भर में भरभराकर पहाड़ जा समाया नदी में; वीडियो देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला और मनोज उनियाल की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा में भारी बारिश के चलते जन जीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच उत्तराखंड के बागेश्वर से आया हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। बता दें कि पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट कर नदी में समा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो भी कुछ ऐसा कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएं।

पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा:

गौरतलब है कि राज्य के कुमाऊं मंडल में जोरदार बारिश के चलते पांच दर्जन से अधिक संड़कें बंद हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बागेश्वर-कपकोट राजमार्ग पर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरने से राजमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। हालांकि अच्छा यह रहा कि पहाड़ गिरने के दौरान मार्ग पर कोई यातायात चालू नहीं था। नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=nvjDyNmGCrk[/embedyt]

उत्तराखंड में कई जगहों पर भूस्खलन होने से मार्ग बंद अवरुद्ध हुए हैं। बता दें कि भूस्खलन के कारण बागेश्वर में 19 रास्ते बंद हो गए हैं। नैनीताल में 15, अल्मोड़ा में 13 ग्रामीण मार्ग, पिथौरागढ़ में 14 मार्ग मलबे की वजह से अवरुद्ध हैं।

सबसे अधिक मौतें हिमाचल प्रदेश में:

आप को यह भी पसंद आ सकता है  आर्यावर्त सनातन महासभा का द्वितीय सनातनी महोत्सव हुआ सम्पन्न

भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश में 20 अगस्त तक 19 मौतें हुई हैं। वहीं ओडिशा में चार, उत्तराखंड में चार और जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की जान गई है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे 6 लोग लापता हो गए। वहीं 9 लोग घायल हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी दी कि हिमाचल में अलग-अलग घटनाओं में एक ही परिवार के 8 सदस्यों सहित 19 लोगों की जान गई। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक जान मंडी जिले में हुई है।

वैष्णों देवी यात्रा रोकी गई:

वहीं भारी बारिश के चलते जम्मू में वैष्णो यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है। कटरा में भारी बारिश के चलते श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी यात्रा न करने की अपील की गई है। यात्रा अभी अस्थाई रूप से रोकी गई है। वहीं शुक्रवार को 27,914 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

85 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close