google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मथुरा

शर्मनाक ; मंदिर परिसर में महिला के साथ पुलिस ने किया अश्लील हरकतें, देखिए वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

मथुरा। बांके बिहारी मंदिर में एक पुलिस कर्मी द्वारा एक महिला के साथ अश्लील हरकत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है इसकी पुष्टि तो नहीं हो पाई लेकिन इसे कृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मंदिर प्रांगण में जगमोहन के सामने एक पुलिसकर्मी  एक महिला श्रद्धालु के साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है। पुलिसकर्मी द्वारा की गई इस शर्मनाक हरकत के बाद सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं लोगों द्वारा दी जा रही हैं। साथ ही घटना के दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान बांके बिहारी मंदिर में दम दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई श्रद्धालु बेहोश हो गए थे।

 

नगर के महिला संगठनों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं और मंदिर सेवायतों ने भी महिला श्रद्धालु के साथ पुलिसकर्मी द्वारा की जा रही अश्लीलता को बेहद ही शर्मनाक बताया है और तत्काल प्रभाव से दोषी पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग की है।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बनिया को निंबू की तरह जितना निचोड़ोगे उतना ही रस निकलेगा.. सुर्खियों में आए मंत्री नंद गोपाल नंदी ने क्या-क्या कहा? पढिए पूरी खबर 

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close