google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बहराइच

खबर मार्मिक है ; रास्ते में मिली बूढ़ी औरत डीएम एसपी को क्यों बोली, ‘युग युग जीओ बेटा’

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट 

बहराइच: कलेक्टर (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का नाम आते ही अक्सर रौबदार अधिकारियों की छवि सामने आती है। हालांकि बहराइच में डीएम और एसपी की ऐसी कार्यशैली सामने आई है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। दरअसल, बहराइच के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी कानून व्यस्था के मद्देनजर जिले के भ्रमण पर निकल रहे थे। इसी बीच डीएम डॉ दिनेश चंद्र की नजर डीएम दफ्तर के पास खड़ी एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। महिला कुछ कहना चाहती थी, लेकिन संकोच की वजह से कुछ कह नहीं पा रही थी। यह देख डीएम और एसपी कार से उतर कर सीधे बजुर्ग महिला के पास पहुंचे।

भूखी थी बुजुर्ग महिला

लाठी के सहारे खड़ी बुजर्ग महिला से डीएम और एसपी ने हालचाल जाना। इस पर 80 साल की बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसे बहुत तेज भूख लगी है। यही नहीं उसने कई दिन से तबियत भी खराब होने की बात बताई। बुजुर्ग महिला ये बात सुनकर डीएम साहब ने तत्काल अपनी गाड़ी में रखे बिस्किट के पैकेट देकर महिला के लिए तत्कालिक रूप से खाने का प्रबंध भी किया।

मौके पर ही डीएम ने कर्मचारियों को निर्देश देकर महिला को कुछ आर्थिक मदद दी। महिला के स्वास्थ्य की जांच के लिए उसे चिकित्सालय भेजा गया। डीएम के हाथों खाने का सामान पाकर और डीएम और एसपी द्वारा बुजुर्ग महिला का हालचाल पूछे जाने पर महिला इतनी खुश हुई कि आशीर्वाद देती नजर आई। डीएम और एसपी द्वारा राह चलती बुजुर्ग महिला से इस तरह की बातचीत करते देख आसपास के लोग भी अधिकारियों की तारीफ करते नजर आए। बताया जा रहा है कि डॉ दिनेश चंद्र अपनी इसी तरह की कार्यशैली की वजह से सूर्खियों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले भी मौके पर ही उन्होंने दिव्यांग छात्र की पढ़ाई की व्यवस्था की थी।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close