google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
धर्मशालाशिमलाहिमाचल

अचानक आ रही ट्रेन के सामने पटरियों पर दरकते पहाड़ की चट्टानें गिरने लगी तो पढ़िए फिर क्या हुआ आगे 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
88 पाठकों ने अब तक पढा

मनोज उनियाल की रिपोर्ट 

धर्मशाला। शिमला कालका रेललाइन में चलती ट्रेन से कुछ ही दूरी पर पहाड़ी अचानक दरक गई। इस दौरान बड़ी चट्टानों सहित पहाड़ी से मलबा रेललाइन की पटरी पर आ गया। ट्रेन कुछ पल पहले आई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

शिमला कालका हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से अचानक बड़ी-बड़ी चट्टानें रेल ट्रैक पर गिरने लगी। इसी दौरान इस ट्रैक पर शिवालिक ट्रेन चल रही थी। सामने पहाड़ गिरता देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दी। इससे ट्रेन में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई।

बताया जा रहा है कि ट्रेन में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। रेल ट्रैक पर यह चटाने सोलन जिला के पट्टा मोड़ के पास गिरी है। अब रेल ट्रैक पर भूस्खलन होने के बाद शिमला कालका रेलवे ने आगामी रेल संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है। जल्द ही इस ट्रैक पर रेलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। मौके पर मलबा हटाने का काम जारी है। ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बसों से रवाना किया गया है।

बता दें कि विश्व धरोहर में शामिल ऐतिहासिक कालका-शिमला रेलवे मार्ग 118 साल का हो गया है। 9 नवंबर, 1903 को कालका-शिमला रेलमार्ग की शुरुआत हुई थी। अपने 118 वर्षों के सफर में यह रेलमार्ग कई इतिहास संजोए है। यह रेलमार्ग उत्तर रेलवे के अंबाला डिवीजन में आता है। देश-विदेश के सैलानी शिमला के लिए इसी रेलमार्ग से टॉय ट्रेन में सफर का लुत्फ  उठाते हैं। 1896 में इस रेल मार्ग को बनाने का कार्य दिल्ली-अंबाला कंपनी को सौंपा गया था। रेलमार्ग कालका स्टेशन 656 (मीटर) से शिमला (2,076) मीटर तक जाता है। 96 किमी लंबे रेलमार्ग पर 18 स्टेशन है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close