google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
धर्मशाला

‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’‌  ; हिमनगरी की दूसरी राजधानी धर्मशाला में आज

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुरेंदर सिंह मिनहास की रिपोर्ट

धर्मशाला/शिमला : हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस आज अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर दूसरी राजधानी धर्मशाला में ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ समारोह मनाएगी।

समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला व सह प्रभारी तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू विशेषातिथि होंगे। वहीं, रविवार सुबह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग के जरिए शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के समारोह में आने पर देर रात तक संशय बना रहा।

सोमवार सुबह ही स्थिति साफ होगी कि प्रियंका धर्मशाला आएंगी या नहीं। कांग्रेस से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रियंका शिमला पहुंचते ही सर्दी-जुकाम की चपेट में आ गई हैं व उन्होंने पूरा दिन अपने आवास में आराम किया।

शहीद स्मारक जाकर शहीदों को अर्पित करेंगे श्रद्धासुमन 

समारोह में पूरी सुक्खू सरकार एक मंच पर होगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित अधिकांश मंत्री देर शाम या रात धर्मशाला पहुंच गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह अनाडेल से हैलीकॉप्टर से धर्मशाला के साई मैदान पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री कचहरी से पुलिस मैदान में समारोह स्थल तक पदयात्रा कर लोगों का अभिवादन करते हुए पहुंचेगे। इससे पहले सुक्खू अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ शहीद स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन भी अर्पित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिधि गृह धर्मशाला में कांग्रेस के मंत्री व संगठन के आला पदाधिकारियों की देर रात तक बैक टू बैक बैठकें जारी रहीं। 

शीतकालीन सत्र के बाद हो सकता है मंंत्रिमंडल विस्तार 

मुख्यमंत्री सुक्खू सोमवार को समारोह में भाग लेने के बाद शाम को या मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां 12 दिसम्बर को वह एक निजी चैनल के कार्यक्रम में जाएंगे। 13 से 18 दिसम्बर तक सीएम दुबई दौरे पर होंगे।

सुक्खू 18 को दिल्ली से सीधे धर्मशाला आकर 23 दिसम्बर तक विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। ऐसे में शीत सत्र के बाद मंत्रिमंडल विस्तार दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में हो सकता है। ऐसे में मंत्री पद के चाहवान कांग्रेस विधायक समारोह में अधिक से अधिक समर्थकों के साथ पहुंच कर शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

पांच वर्ष में हिमाचल की अर्थव्यवस्था को पटरी लाएंगे : सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि अगले 5 वर्ष में हिमाचल की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा। इस दिशा में सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सरकार ने एक साल के दौरान कई अहम फैसले लिए हैं।

2026 तक हिमाचल को हरित राज्य बनाने का लक्ष्य है। भर्तियों में पारदर्शिता लाएंगे भाजपा पर निशाना साधते हुए सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार के वक्त कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित भर्ती परीक्षाओं का परिणाम 3-3 साल तक नहीं निकाला गया। अब सरकार भर्तियों में पारदर्शिता लाने की पुख्ता व्यवस्था कर रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने सरकारी आवास ओकओवर में अधिकारियों के साथ बैठक कर धर्मशाला समारोह की तैयारियों का फीडबैक लिया। वे इस दौरान कई प्रतिनिधिमंडलों से भी मिले।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close