google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बहराइच

पांच मिनट देरी से ड्यूटी पंहुचा तो करा दिया “मेंढक परेड”; पढ़िए इस खबर को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

बहराइच। ट्रैफिक पुलिस में दरोगा शशिकांत कौल होमगार्ड के निशाने पर हैं। यातायात ड्यूटी में लगाए गए पांच होमगार्ड व दो पीआरडी जवानों को पुलिस लाइन स्थित परिसर में मेढक परेड कराई गई। इसकी वजह ड्यूटी पर पांच मिनट देरी से पहुंचना बताया जा रहा है।

शहर में यातायात ड्यूटी में लगाए गए कुछ होमगार्ड व पीआरडी जवान पांच मिनट देरी से यातायात कार्यालय पहुंचे। इससे दरोगा शशिकांत नाराज हो गए । उन्होंने देर से पहुंचे होमगार्ड व पीआरडी कर्मी से परिसर में मेढक परेड कराई। इसकी जानकारी अन्य होमगार्ड को हुई, तो आक्रोश फैल गया। एक व्हाट्सएप ग्रुप पर यातायात दरोगा कौल की ओर से आए दिन होमगार्ड से बदजुवानी किए जाने के बाद इस मेढक परेड को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। गुरुवार दोपहर जब मेढक परेड का वीडियो वायरल हुआ, तो यातायात दरोगा की ओर से बताया गया कि यातायात ड्यूटी में जो होमगार्ड लगाए गए हैं। उन्हें चुस्त- दुरुस्त रखने को परेड कराई गई थी। हालांकि जब इस सम्बन्ध में कुछ होमगार्ड व उनकी एशोसियेशन के पदाधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई, तो उन लोगों ने अनभिज्ञता जताई।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close