google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

सो रही पत्नी के सिर पर किया फावड़े से वार और पति हो गया फरार, पढ़िए क्या है मामला?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खलीफतपुर गांव में पति ने बीती रात सो रही पत्नी के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। इसक बाद वह घर से भाग गया। भोर में लहूलुहान महिला पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी। लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। महिला की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मृतका के पुत्र ने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खलीफतपुर गांव निवासी 45 वर्षीय मीला देवी पत्नी रामविलास रविवार की रात भोजन के बाद सोने चली गयी। देर रात उसका पति रामविलास लेकर उसके पास पहुंचा और उसके सिर पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वह घर छोड़कर भाग गया। सोमवार की भोर में जब बच्चों की नींद टूटी तो वे अपनी मां का लहूलुहान देख सन्न रह गए। वे घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पातल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के बच्चे किसी तरह एंबुलेंस से लेकर उसे वाराणसी के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। इसके बाद बच्चे मां के शव को लेकर वापस घर लौट आए और सूचना पुलिस को दी।

हत्या की सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पुत्र राकेश ने इस मामले में पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मृतका दो पुत्र और दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है।

100 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close