google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

हौसला बुलंद छात्र जिन्हें अभी और बहुत कुछ करना है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट

होनहारों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में अपने मेधा का लोहा मनवाया है। जिले के कुछ छात्र छात्राओं ने मेधा सूची में नाम दर्ज कराकर अपने गांव और जिले का नाम रौशन किया है तो कुछ इस दौर में कम अंकों से पीछे रहकर भी अपने बुलंद हौसलों से आगे सफलता की उच्च श्रेणी में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। आइए ऐसे ही कुछ जुझारू छात्रों से आपको कराते हैं रुबरु-

देवरिया जिला के सूर्यांश तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी ग्राम- धंधवार पोस्ट- रेवली जिला- देवरिया के निवासी हैं। यह सूर्यांश तिवारी बचपन से ही बहुत ही मेधावी छात्र रहे हैं। यह हाई स्कूल में 509 अंक लाकर अपने स्कूल के साथ ही पूरे गांव का नाम रोशन किया सबसे अधिक अपने बाबा का आशीर्वाद और योगदान मान रहा है।

निखिल ठाकुर पुत्र तिलेश्वर ठाकुर ग्राम-नेनुआ पो०- बगहा (देवरिया), इनके पिता जी मूल रूप से किसान हैं। हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में 494 अंक लाकर स्कूल के साथ ही अपने गांव का नाम रोशन किए। यह अपने माता-पिता का योगदान मान रहे हैं।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  खूब गरजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष.... भाजपाईयों को लिया आडे हाथ

विनय कुशवाहा पुत्र हृदयानंद कुशवाहा सोहनपुर बाजार देवरिया के निवासी है। यह हाई स्कूल के बोर्ड परीक्षा में 483 अंक प्राप्त किए और यह अपना योगदान अपने पूरे परिवार को देते हैं।

उत्कर्ष मिश्रा पुत्र बृजेश मिश्रा ग्राम पोस्ट- पिपरा रामधर के निवासी हैं। या दसवीं के बोर्ड परीक्षा में 478 नंबर प्राप्त किए। यह अपना योगदान अपनी बड़ी बहनों को दे रहे हैं।

समाचार दर्पण 24” इन सभी छात्रों को शुभकामना और उज्जवल भविष्य का कामना करता है।

71 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close