google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मध्य प्रदेशसतना

जेल में आजीवन सजा काट रही महिला हो गई गर्भवती, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नैना झा की रिपोर्ट

सतना। आजीवन कारावास की सजा काट रही एक महिला प्रेग्नेंट हो गई है। इससे जेल में हड़कम्प की स्थिति बन गई है। यह कैसे हो गया, इसकी जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि महिला कुछ समय के लिए जमानत पर बाहर थी। इसी दौरान उसने गर्भधारण किया होगा।

सतना जेल में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है। इस दौरान महिला और पुरुष बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान इस महिला कैदी ने भी पेटदर्द से जुड़ी शिकायत की, जिसकी जांच के लिए सोनोग्राफी कराई गई। इसमें ही उसके प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई है। यह बात सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सतना जेल प्रशासन के मुताबिक महिला कैदी पर अपने पति और सास की हत्या की कोशिश का आरोप है। 2016 से ही उसके खिलाफ सुनवाई चल रही है। महिला खजुराहो की रहने वाली है और 28 फरवरी 2022 को उसे छतरपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। सतना की जेल में 12 मार्च को लाया गया था। इस दौरान महिला जमानत पर जेल के बाहर थी। इसी दौरान उसने गर्भधारण किया होगा क्योंकि जांच में वह पांच हफ्ते की प्रेग्नेंट निकली है। 

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close