google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ग्वालियरमध्य प्रदेश

मौत की खबर सुनकर पति भाग लिया और चार महीने का मासूम मां की शव के पास रोता बिलखता रहा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पुनीत नौटियाल की रिपोर्ट

ग्वालियर। एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला को पति और ससुराल वाले हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। उसकी मौत की खबर मिलते ही शव छोड़कर सभी वहां से भाग निकले। महिला का 4 महीने का बच्चा उसके पास बिलखता रहा। मायके वालों ने ससुराल वालों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के शरीर पर पैर से लेकर गर्दन तक चोट के निशान मिले हैं। 

उपनगर मुरार की 24 साल की दीपा शर्मा की शादी दिसंबर 2020 में महाराजपुरा के प्रवीण पाराशर से हुई थी। प्रवीण एक प्राइवेट बैंक में जॉब करता है। दीपा के पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शादी में उन्होंने 10 लाख रुपए कैश के साथ हर वो सामान दिया था, जो बेटी के ससुराल वालों ने मांगा था। शादी के 2 महीने बाद ही दामाद बेटी के साथ मारपीट करने लगा था। इसकी शिकायत थाने में भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पता चला कि बेटी को ससुराल वालों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था।

पिता ने कहा- दामाद और रुपयों की डिमांड कर रहा था

नरेंद्र शर्मा का कहना है कि दामाद और रुपए लाने की डिमांड दीपा से कर रहा था। इसे लेकर ही उसने बेटी की हत्या की है। बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी इसकी गवाही दे रहे हैं। बेटी को पीट-पीटकर मारा गया है। बेटी का चार महीने का बच्चा है। जो उसकी मौत के समय वहीं रोता रहा। उसे पता भी नहीं कि उसकी मां का आंचल हमेशा के लिए छिन गया है।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close