google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अलीगढ़उत्तर प्रदेश

जब एक पत्नी ने अपने मायके से दहेज लाने से मना कर दिया तो इस जालिम ने किया क्या ? पढ़िए पूरी खबर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नौशाद अली की रिपोर्ट

अलीगढ़ में दहेज लोभी पति का खौफनाक चेहरा उस वक्त सामने आया है जब एक पत्नी ने अपने मायके से दहेज लाने से मना कर दिया। तो जालिम पति ने अपनी पत्नी का रास्ता रोकते हुए ऊपर तेजाब से हमला बोल दिया। इसके बाद तेजाब से झुलसी पत्नी थाने पहुंची और अपने पति के ऊपर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं जहाँ से डॉक्टरों ने उसे जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।

आरोपी पति ने उस समय हमला किया था जब महिला अपने घर से बच्ची को दवा दिलवाकर वापस जा रही थी। इसी दौरान महिला को अकेला पाकर उसके पति जुनैद ने तेजाब से हमला कर दिया। हमलें में घायल हुई महिला की चीखपुकार सुनकर आज पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए जिसके पास से आरोपी फरार हो गया। वहीं हमले में घायल महिला ने अपने पति के ऊपर दहेज न लाने के चलते हमला करने का आरोप लगाया है।

बताते चलें कि कोतवाली सासनी गेट क्षेत्र के काजीपाड़ा निवासी शान मोहम्मद ने अपनी बहन की शादी थाना देहली गेट इलाके के सराय मियां निवासी जुनैद के साथ 5 साल पहले अपनी इच्छा अनुसार मुस्लिम रीति रिवाज और दान दहेज के साथ संपन्न की थी।

आरोप है कि शादी में मिले दहेज़ से जुनैद और उसके परिवारीजन नाखुश थे। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की खातिर उसके पति को ससुराली जनों द्वारा उसकी बहन का शोषण किया जाने लगा। जिसके बाद उत्पीड़न की शिकार हुई उसकी बहन उस्मा पिछले करीब 2 साल से अपने मायके में ही रह रही थी।

आरोप है कि उसकी बहन उस्मा अपने बच्चों के बीमार होने के चलते डॉक्टर से दवा दिलवाने के बाद बच्ची को अपने साथ लेकर सराय मियां स्थित एक रिश्तेदार के घर घूमने जा रही थी। आरोप है कि उसी दौरान उसकी बहन को रास्ते में अकेला जाते देख उसका पति जुनैद उसके पास पहुंच गया और उसका रास्ता रोक लिया। उसी दौरान हाथों में तेजाब की बोतल लिए पति जुनैद ने उसके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। पति द्वारा तेजाब से किए गए हमले के दौरान ससुर सहित अन्य ससुरालीजन भी मौके पर मौजूद थे।

वहीं घायल महिला उस्मा का आरोप है कि उसका पति सहित ससुरालजनों उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं। पति और ससुराली जनों के द्वारा दहेज की खातिर किए गए तेजाबी हमले के बाद तेजाब से झुलसी महिला अपने भाई और परिवार के लोगों के साथ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना सासनी गेट पहुंची। थाने पहुंचकर महिला ने अपने पति के ऊपर मायके से दहेज ना लाने की खातिर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित में तहरीर दी गई। जिसके बाद तेजाब से झुलसी महिला को पुलिस ने उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल भिजवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने महिला को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close