google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

पुलिस को देखते ही दुल्हा हुआ भाग खड़ा और दुल्हन छिप गई खेत में, पढ़िए क्या हुआ था ऐसा…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला और चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

आगरा,  आगरा के पास मंसूखपुरा गांव में मंगलवार की रात को बरातियों के सामने अजब-गजब स्थिति पैदा हो गई। उन्हें बरात में लेकर गया दूल्हा पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। दूल्हे को इस तरह से भागता देख बराती भी उसके पीछे भाग लिए। वहीं, दुल्हन भी भागकर पास के खेतों में जाकर छिप गई। पुलिस ने दुल्हन को करीब आधा घंटे बाद खेतों से खोजकर निकाला। उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया।

दूल्‍हा बरात लेकर पहुंच गया था दरवाजे पर

घटना 19 अप्रैल की रात की है। चाइल्ड लाइन को मंसूखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की शादी कराने की जानकारी मिली। जिस पर वह पुलिस को लेकर गांव में पहुंची। पुलिस पहुंची तो देखा कि दूल्हा बरात लेकर दरवाजे पर पहुंच चुका था। दूल्हे और उसके घर वालों की नजर पुलिस पर पड़ते ही वहां से भाग गए। उसके साथ आए बरातियों को पता चला कि मामला नाबालिग की शादी का है, पुलिस उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सकती है तो वह भी भाग निकले।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  "दीवाना" मिल जाएगा आसानी से पान मसाले की गुमटी पर... वीडियो ? देखिए

मां के सुपुर्द की गई दुल्‍हन

पुलिस और चाइल्ड लाइन किशोरी को रेस्क्यू कर अपने साथ ले आईं। उसे आशा ज्योति केंद्र में रखा। गुरुवार को किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। उसकी मां भी पहुंची थी। मां ने लिखित में वादा किया कि वह बेटी के बालिग होने के बाद उसके हाथ पीले करेंगी। इसके बाद किशोरी को मां के सुपुर्द कर दिया गया।

बाल कल्याण समिति के सामने पेश हुई किशोरी ने शादी के पीछे कहानी बताई। उसने बताया कि माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। वह दिन में काम पर चले जाते हैं। वह घर पर अकेली रह जाती है। गांव का ही एक युवक घर पर आकर उसे रोज परेशान करता है। उसके साथ छेड़छाड़ करता है। जिसकी शिकायत मां से की तो वह डर गईं। मां ने समिति को बताया कि उन्हें डर लगा कि युवक कहीं उनकी बेटी के साथ कुछ गलत न कर दे। इसीलिए वह उसकी शादी कर रही थीं।

बरहन और फतेहाबाद में भी किशोरियों की शादी रुकवाई

चाइल्ड लाइन समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया कि बरहन में बुधवार की रात को 15 वर्षीय किशोरी की शादी उसकी बड़ी बहन के साथ हो रही थी। फेरों से पहले पुलिस और चाइल्ड लाइन ने शादी को रुकवा दिया। समझाने पर स्वजन बालिग होने पर शादी करने को राजी हो गए। वहीं फतेहाबाद में भी सातवीं की छात्रा की शादी उसके पिता और बाबा व दादी करा रहे थे। मायके में रहने वाली मां ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दे दी। चाइल्ड लाइन ने पुलिस की मदद से शादी को रुकवाया।

89 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close