google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
हरदोई

दीवान थे तभी से शादी का झांसा देकर करते थे महिला का दैहिक शोषण, दरोगा बने तो मुकर गए शादी से, आगे पढ़िए क्या हुआ

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट

हरदोई में एक मामला सामने आया कि उससे खाकी की इज़्ज़त को बट्टा लग गया। शादी करने का झांसा दे कर इज़्ज़त के साथ खिलवाड़ करने वाले पहले दीवान और अब दरोगा बने ज्ञानेंद्र शुक्ला ने महकमें को शर्मसार कर दिया। पुलिस ने घिनौनी हरकत करने वाले दरोग़ा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

फरियाद लेकर पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म

बात कुछ साल पहले की है। कासिमपुर थाने में दीवान रहे ज्ञानेंद्र शुक्ला ने फरियाद लेकर पहुंची एक अबला के पहले के साथ दुष्कर्म किया। लेकिन मुंह बंद रखने के लिए उसे झांसा दिया कि वह उसके साथ शादी कर ज़िंदगी भर साथ निभाएगा। ‘मरता क्या न करता’ उस अबला ने यही सोंच कर अपनी ज़ुबान नहीं खोली। धीरे-धीरे दिन गुजरते रहे। ज्ञानेंद्र शुक्ला हर दिन उसकी उसके साथ खिलवाड़ करने लगा।

दरोगा बनने के बाद भूल गए कसमें वादे

2020 में ज्ञानेंद्र शुक्ला दरोगा बनकर लखीमपुर पहुंच गए। दरोगा बनने के बाद ज्ञानेंद्र सब कुछ भूल गया। उसने शादी का अपना वादा भी झुठला दिया। इसके बाद उस अबला ने एसपी को अपनी सारी दास्तां सुना डाली। एसपी राजेश द्विवेदी ने सख्त रुख अपनाते हुए उस अबला की तहरीर पर कासिमपुर थाने में ज्ञानेंद्र शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। खुद महकमें के लोग भी ज्ञानेंद्र शुक्ला की इस करतूत पर शर्मिंदा हैं।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close