google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गोरखपुर

70 साल की बुजुर्ग महिला ने लगाया बेटे पर दुष्कर्म का आरोप

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

गोरखपुर के एक गांव में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के खोराबार इलाके के सिक्टौर के एक गांव में रहने वाली 70 साल की महिला ने अपने बेटे पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी बेटे की उम्र करीब 45 साल है और उसके दो बच्चे हैं। हद तो यह है कि घटना को करीब 10 दिन हो गए हैं, लेकिन तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

मंगलवार को आरोपी का 15 साल का बेटा पीड़ितों को असलहा लेकर धमकाने लगा। इसके बाद महिला के दो अन्य बेटों और बहू ने एसएसपी व एडीजी को फोन पर पूरी जानकारी दी। इसके बाद बुधवार दोपहर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित वृद्धा का बयान लिया।

पीड़ित महिला के एक बेटे ने बताया कि मां उसके साथ उसके घर पर रहती है। होली के चार दिन बाद शराब के नशे में उसका भाई पहुंचा। उसने मां के साथ रेप किया और फरार हो गया। आरोप है कि वह उसकी पत्नी के साथ भी छेड़छाड़ करता था। गुजरात के सूरत में रहने वाले महिला के दूसरे बेटे ने भी भाई पर ही रेप का आरोप लगाया है।

उधर, बुधवार को भी जब बेटा थाने नकल लेने पहुंचा, तो भी उसे डांट कर भगा दिया गया। बाद में अधिकारियों से शिकायत के बाद थाने से पुलिस उसके घर पहुंची और महिला का बयान लिया। पुलिस ने मुकदमे की नकल देने के लिए गुरुवार को परिजनों को बुलाया है।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close