google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
महाराजगंजमेरठ

पत्नी के इश्क का भूत ने लिया इंजीनियर पति की जान ; उसकी दो सालियों ने भी दिया साथ

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

मीरजापुर, बलिया जिले के मूल निवासी और वाराणसी के इंजीनियर को मीरजापुर में पत्नी ने प्रेमी से मिलकर हत्‍या करवा दी। इस मामले में मृतक की दो सालियों की संलिप्‍तता से पुलिस भी दंग हो गई है।

जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुआ गांव में 25 मार्च को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी सवार एटीएम इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस की जांच में इंजीनियर की पत्‍नी ही मुख्‍य साजिशकर्ता के तौर पर पकड़ी गई। वाराणसी जिले में लोहता निवासी इंजीनियर शनिलेश सिंह की करौंदा नहर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही आरोपितों की तलाश चल रही थी। 

जांच के बाद मड़िहान पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी कंचन सिंह के प्रेमी विशाल राय और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन, राज खुलने की जानकारी होते ही आरोपित पत्‍नी कंचन फरार हो गई थी। जिसकी सरगर्मी से तलाश हो ही रही थी कि सोमवार को उसकी बरामदगी के बाद आरोपित पत्‍नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि इस वारदात में कंचन की दो बहनें भी शामिल थीं। बहनों का भी नाम सामने आने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। कंचन की बहनों से हत्यारोपी विशाल का बराबर मिलना लगा रहता था। इसके साथ ही मोबाइल पर लगातार वार्ता भी होती रही है। हालांकि, इन दोनों को भी पुलिस मामले की गहराई के लिए जल्‍द ही कार्ररवई कर सकती है।

बीते माह 25 मार्च को पुलिस ने मिले शव की शिनाख्त बलिया जिले में रसड़ा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी शनिलेश सिंह पुत्र नंदकिशोर सिंह के रुप में की थी। शनिलेश इस समय वाराणसी के लोहता विष्णुपुरम कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक शनिलेश एटीएम की जी एंड कंपनी में मेंटिनेंस इंजीनियर के पद पर काम कर रहा था। वह शार्टिंग मशीन की मरम्मत का काम करता था। पुलिस के साथ ही डाग स्क्वायड की टीम ने छानबीन की थी। लेकिन, खोजी कुत्ता काफी देर तक इधर उधर टहलने के बाद घटनास्थल पर लौट आया तो पुलिस के हाथ खाली नजर आए। शिनाख्‍त होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वारदात की कड़‍ियां जुड़ती चली गईं।  

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close