google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
पर्यावरणमौसम

उफ्फ….18 बाद फिर यूपी में आई ऐसी गर्मी…. पढ़िए इस खबर को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मार्च ने जाते-जाते 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 22 मार्च 2004 को आगरा का तापमान 42.4 डिग्री तक रह चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक 1892 के बाद मार्च के महीने में सबसे ज्यादा गर्म दिन अब तक वर्ष 2004 का 22 मार्च था। 130 वर्षों में मार्च महीने का सबसे ज्यादा तापमान 31 मार्च को 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मई के महीने में पारा 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 4 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है।

यूपी के 5 सबसे गर्म शहर

जिला तापमान(डिग्री सेल्सियस)
आगरा 42.5
झांसी 42.5
कानपुर 42.1
प्रयागराज 41.8
हमीरपुर 41.2
धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर घर से बाहर निकल रहे हैं।(फाइल फोटो)
धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर घर से बाहर निकल रहे हैं।(फाइल फोटो)

लखनऊ में गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकार्ड 31 मार्च को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मार्च के अंतिम दिन भले ही राजधानी के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हो। लेकिन पूरा प्रदेश गर्मी से झुलसा रहा। इस बार मार्च में ही गर्मी ने मई-जून का एहसास करा दिया था।

प्रयागराज में दिखा हीट वेव का असर
प्रयागराज में इस साल मार्च में पिछले कई साल की तुलना में गर्मी अधिक रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवाओं का असर अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ दशक के बाद मार्च में इतनी गर्मी पड़ी।

उन्होंने इसके लिए एक तरफ ग्लोबल वार्मिंग तो दूसरी ओर रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में विस्फोटकों, मिसाइलों के दोहन को कारण बताया। उनका कहना है कि स्थिति ऐसे ही रही तो इस बार मई में तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 48-49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वाराणसी में पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
वाराणसी में पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यानी लू के थपेड़े वाली गर्मी शुरू हो गई है। पिछले 10 साल में तीसरी बार मार्च में इतना ज्यादा तापमान बढ़ा है। लेकिन जब भी तापमान बढ़ता है तो, उस दौरान हल्की बारिश भी होती है। इस बार ऐसा लग रहा है, जैसे आसमान से आग बरस रही हो। सुबह के समय वाराणसी का औसत तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, हवा में नमी भी 60 फीसदी से ऊपर है। वाराणसी का न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। दोपहर में करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। हवा की गति 24 किलोमीटर से ऊपर जाने का अनुमान है।

दोपहर में धूप तेज हो रही है। धूप अधिक होने के कारण जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। (फाइल फोटो)

एक हफ्ते में 42 डिग्री को पार कर जाएगा लखनऊ का पारा

आज के तापमान की बात करें तो उत्तर प्रदेश के कानपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके अलावा अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।मौसम विभाग का अनुमान है कि एक हफ्ते के अंदर ही लखनऊ का तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाएगा। इसी के साथ लू चलने की भी पूरा संभावना है।

तेज धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें अपना रहे हैं। (फाइल फोटो)
तेज धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें अपना रहे हैं। (फाइल फोटो)

गर्म हवाओं के चलने से बढ़ा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों उत्तर-पश्चिम की ओर से गर्म हवाएं चल रही हैं, जो पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान के रास्ते यूपी में आ रही हैं। इन गर्म हवाओं के चलते ही लगातार झांसी समेत बुंदेलखंड का तापमान बढ़ रहा है।

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close