google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशचुनाव २०२४
Trending

‘अब 10 मार्च बताई ईवीएम में का बा’ का मिल गया जवाब ; यूपी में भाजपा 270 के पार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जीशान मेंहदी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचार के दौरान में बिहार की काफी चर्चित गायिका नेहा सिंह राठौर का गीत यूपी में का बा का भाजपा के सांसद रवि किशन के बाद अब उत्तर प्रदेश जनता ने भी जवाब दे दिया है।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाती दिख रही है। रुझानों में पाटी को बहुमत मिला है और लखनऊ में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है। 

उत्तर प्रदेश में सात चरण के मतदान के बाद गुरुवार को रुझान में भाजपा को बड़ी बढ़त की ओर देख जनता के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी एक स्वर में कहने लगे हैं कि यूपी में बाबा। इससे पहले भी भाजपा के कार्यकर्ता कह रहे थे कि अब 10 मार्च बताई ईवीएम में का बा। बिहार में का बा गाकर सुर्खियां बटोरने वाली नेहा सिंह ‘यूपी में का बा’ गाने के साथ चर्चा में थी। विपक्षी दल भी उनके गाने को लेकर भाजपा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलने लगे। इसके बाद गोरखपुर से भाजपा के सांसद रवि किशन शुक्ला ने ‘यूपी में सब बा’ से माहौल बनाने का प्रयास किया। अब उत्तर प्रदेश की जनता ने यूपी में का बा के जवाब में जनता बोली यूपी में बाबा।

गोरखपुर सदर व‍िधानसभा से सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। योगी आद‍ित्‍यनाथ की पहले चरण से शुरू हुई बढ़त लगातार जारी है।

गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा का 19वां चक्र

विपिन सिंह (भाजपा) 68558, विजय बहादुर यादव (सपा) 65060, दारा सिंह निषाद (बसपा) 5419, देवेंद्र निषाद (कांग्रेस) 722।

झांसी जिले की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। झांसी सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा सपा के निकट प्रतिद्वंद्वी सीताराम कुशवाहा से 25716 वोट से आगे हैं। बबीना सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह सपा के निकट प्रतिद्वंद्वी यशपाल यादव से 12082 वोट से आगे चल रहे हैं।

वाराणसी शहर दक्षिणी से  सपा के प्रत्याशी किशन दीक्षित ने पहले चक्र में 5454 मतों से बढ़त बनाई है। उनको 7124 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डा. नीलकंठ तिवारी दूसरे नंबर पर हैं। उनको 1670 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की मुदिता कपूर हैं जिनको 95 मत मिले हैं। शहर दक्षिण सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है। हर बार के चुनाव में एक तरफा ही जीत मिलती रही है। नौ बार भाजपा से श्यामदेव राय चौधरी दादा विधायक बने रहे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के डा. दयाशंकर मिश्र दयालु रहते थे जो इस बार भाजपा में ही हैं। डा. नीलकंठ तिवारी चुनाव मैदान में उतरे तो उन्हेंं कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र ने कड़ी टक्कर दी थी। 

कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट पर पूर्व मंत्री और भाजपा से पाला बदल कर सपा में गए स्‍वामी प्रसाद मौर्य 2607 मतों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं।  कुशीनगर की तमकुहीराज सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू तीसरे स्‍थान पर चल रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्‍याशी करीब नौ हजार मतों से असीम कुमार राय आगे चल रहे हैं।

देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 2500 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्‍थान पर सपा प्रत्‍याशी और पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी दूसरे स्‍थान पर चल रहे हैं।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close