google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
भिंडमध्य प्रदेश

‘मेरी बीवी से मुझे बचाओ साहब’….आगे पढ़िए आखिर क्यों ऐसी गुहार लगाते थाने पंहुचा बेचारा ये पति ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुखविंदर सिंह की रिपोर्ट

भिंड। ‘मेरी बीवी से मुझे बचाओ’…ये गुहार है मध्य प्रदेश के रहने वाले एक पति की। अपनी फरियाद लेकर यह पति सीधा डीएसपी के पास जा पहुंचा। भिंड जिले के भारौली तहसील के रहने वाले मनोज कुमार पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर इस तरह की गुहार लगा रहे हैं। 

मध्य प्रदेश में एक पति की गुहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। खुद को पीड़ित बता रहे मनोज का आरोप है कि उसकी पत्नी सोनम उसे शारीरीक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। मनोज का कहना है कि उसकी पत्नी उसे समय से खाना भी नहीं देती है।

मनोज का आरोप है कि अन्य कार्यों में भी उसकी पत्नी उसे तंग करती है। इतना ही नहीं मना करने पर वो दहेज प्रताड़ना के केस में फंसाने की धमकी भी देती है।

मनोज का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की शिकायत कई बार उसके मायके वालों से की है लेकिन कोई उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं देता। मनोज के मुताबिक, बरौली थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस ने उसकी नहीं सुनी।

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close