google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जौनपुर

आज दुनिया के किसी देश की हैसियत नहीं है कि वह भारत की तरफ आंख उठाकर देख सकें: राजनाथ सिंह

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सन्तोष कुमार यादव  रिपोर्ट

जौनपुर: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जौनपुर के मल्हनी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पी सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि योगी जी ने हमसे बेहतर यूपी की सरकार चलाई है।

राजनाथ ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुये कहा कि आज दुनिया के किसी देश की हैसियत नहीं है कि वह भारत की तरफ आंख उठाकर देख सकें। उन्होंने कहा कि मैं किसी  प्रधानमंत्री की आलोचना नही करता क्योकि प्रधानमंत्री एक संस्था होता है। भारतीय जनता पार्टी आप के भरोसे को टूटने नही देगी। हमारी पार्टी का कोई एक व्यक्ति वायदा करें तो भले ही वह पूरा न हो लेकिन पार्टी कहेगी तो जरूर पूरा होगा। क्योंकि हमारी पार्टी जो कहती है वह करती है, उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए था। पाकिस्तान, अफगानिस्तान या दूसरे देशों में जो हिन्दू, सिख, ईसाई जो जिल्लत भरी जिंदगी जीते हैं। उनके लिए हमने नागरिकता कानून को बनाया। जिससे कोई भी भारत में आना चाहता है तो आ सकता है उसे भारत की नागरिकता दी सके, राजनाथ सिंह ने कहा योगी सरकार में गुन्डे माफिया जेल में है प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापति किया है। पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, आज भारत दुनिया के मंचो में जब कुछ बोलता है तो दुनिया सुनती है, की भारत क्या बोल रहा है । दुनिया की कोई ताकत नही जो भारत को  आँख दिखा सके। हम भारत का मस्तक कभी झुकने नही देंगे। भारत की ताकत बढ़ी है। यह गौरव की बात है। अब हम बार्डर पर वार करने वालो का मुंहतोड़ जबाब दे रहे है, जरूरत पड़ेगी तो बार्डर उस पार जाकर हम उनको सबक सिखा रहे है। उन्होंने भोजपुरी में बोलते हुये जनता से पूछा क्या आप लोग इससे पहले कभी इतना खाद्यान पाई थी की खाने के बाद बेचे भी। आज सीधे आपके खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा आ रहा है, इसके पहले केंद्र से एक रुपया चलता था तो आपके पास पहुँचते-पहुँचते 10 पैसा पहुँचता था ये हम नही कह रहे है, ये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने कहा था।

इसके पहले पूर्व मंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह और मल्हनी प्रत्यासी के पी सिंह ने जनता को सम्बोधित किया। के पी सिंह ने कहा कि 2014 में हमारे खिलाफ वोट कटवा लड़े थे, उस चुनाव में उनका स्थान चौथी थी इस बार उनको पांचवे पर भेजकर उनको बता दीजिये की जनता भाजपा के साथ है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, सुधाकर उपाध्याय, प्रमोद यादव, सुरेश गुप्ता, जिला प्रवासी संजय सिंह टाइगर, अश्विनी पटेल, ओमप्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, पाणिनी सिंह, मनोज सिंह, रामहित निषाद, आमोद सिंह, रागिनी सिंह, मण्डल अध्यक्ष गण जितेन्द्र मिश्रा, भूपेश सिंह, अजय मिश्रा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, पवन जी विनोद सिंह, दिव्यांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close