google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा
Trending

नाच नाच कर भाजपाई सपना बसपा प्रत्याशी को जिताने की कर रही अपील….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सोनम यादव की रिपोर्ट

आगरा: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भाजपाई हैं मगर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भाजपाई सपना चौधरी बाह विधानसभा के नितिन वर्मा के लिए वोट मांगती नजर आ रही हैं। वीडियो के जरिए बसपा प्रत्याशी को चुनाव में जिताने की अपील कर रही है। डांसर सपना चौधरी का बसपा प्रत्याशी को जिताने का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आने से भाजपा में खलबली मच गई है।

हरियाणा की सपना चौधरी भाजपा की सदस्य हैं। दिल्ली के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सपना चौधरी को सदस्यता दिलवाई थी। फिर भी सपना चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 17 सेकंड का है। जिसमें बसपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगते नजर आई हैं। वीडियो बाह विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी नितिन वर्मा को वोट देने की अपील करने का हैं। इससे भाजपाई असमंजस में हैं। सपना चौधरी का बसपा प्रत्याशी को समर्थन देना भाजपाइयों को चुभ रहा है। क्योंकि जुलाई 2019 में ही सपना चौधरी ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली थी और अब तक सपना भाजपा की तारीफ करती नजर आई हैं। आगरा में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का हाल ही में कोराना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ था।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close