google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

हत्या के बाद बवाल, सड़क जाम और पुलिस पर फूटा गुस्सा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवा उपाध्याय गांव में एक व्यक्ति की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ उग्र हो गई और पुलिस से कई बार झड़प भी हुई।

कैसे हुई हत्या?

गुरुवार रात गांव में एक युवक तेज रफ्तार बाइक चला रहा था। जब किसी ने उसे टोका, तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ दबंगों ने तारकेश्वर, राजू और दिनेश गुप्ता पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर दिनेश गुप्ता की हत्या कर दी।

इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और अक्सर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।

ग्रामीणों का आक्रोश और पुलिस की कार्रवाई

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। आक्रोशित भीड़ और पुलिस के बीच कई बार झड़पें हुईं। इसके बाद बरहज विधायक दीपक मिश्र और एएसपी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और सड़क से हटे।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने किए गए जांच

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे पुलिसकर्मियों से कहते दिख रहे हैं –

“पुलिस से बड़ा कोई ताकतवर है क्या? चार और धाराएं लगाओ और आरोपियों के साथ जुड़े सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई करो।”

पुलिस ने दर्ज किया केस, दो आरोपी हिरासत में

घटना के बाद मृतक दिनेश गुप्ता के भाई उमेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने विनय यादव, उसके पिता रामगणेश यादव, विशाल यादव, मुकेश यादव सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।

356 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close