google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

दुर्गा विसर्जन के दौरान अराजक तत्वों का हमला, दो युवक घायल, स्थिति नियंत्रण में

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया जिले के सलेमपुर, मझौली राज क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कुछ अराजक तत्वों ने जुलूस में शामिल युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब दुर्गा प्रतिमा का जुलूस चौक से होकर गुजर रहा था। अचानक ही कुछ अराजक तत्वों ने जुलूस में शामिल लड़कों पर हमला कर दिया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल युवकों की पहचान शंकर नगर वार्ड नंबर 9 निवासी राजन पटेल (पुत्र अवध बिहारी पटेल) और जितेश सिंह (पुत्र शिव शर्मा सिंह) के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सलेमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी अंगूर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढें  मॉडर्न सेंट्रल पब्लिक स्कूल लार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

इस हिंसक घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि, प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह से काबू में बताया है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

164 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close