google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Uncategorized

बेटी की हरकतों से परेशान मां ने दी हत्या की सुपारी, गुंडे के पहुंचते ही लड़की ने दिया खुला ऑफर तो पलट गई बाजी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

यूपी के एटा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी ही बेटी की सुपारी दी थी, लेकिन उल्टा उसे ही अपनी जान देना पड़ा। मां किशोरी के व्यवहार से तंग आ चुकी थी।

 अंत में सुपारी लेने वाले किलर ने उसकी ही हत्या कर दी। सुपारी किलर लड़की का प्रेमी निकला। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 6 अक्टूबर को एटा जिले के जसरथपुर पुलिस थाने के अंतर्गत एक खेत में महिला का शव मिला।

पुलिस की जांच में पता चला कि शव एटा के नयागांव पुलिस थाने के अंतर्गत अल्लाहपुर की निवासी अलका नामक महिला का था। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अपनी बेटी की गंदी हरकतों से तंग आकर अलका ने 38 वर्षीय सुभाष सिंह को अपनी बेटी की हत्या के लिए सुपारी दी। अलका को यह नहीं पता था कि वह किशोरी का प्रेमी है। सुभाष और महिला की बेटी को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

गांव के युवक के साथ भागी थी लड़की

पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय महिला अलका की 17 वर्षीय बेटी कुछ महीने पहले अपने गांव के ही एक युवक के साथ भाग गई थी। इसके बाद अलका ने अपनी बेटी को फर्रुखाबाद में अपने मायके भेज दिया। वहीं पर वह सुभाष नामक शख्स से फोन पर लंबे समय तक बात करने लगी। जल्द ही दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। जब उसके मामा ने कॉल देखी तो उन्होंने अपनी बहन अलका से लड़की को वापस घर ले जाने को कहा।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बैकुंठपुर में राम विवाह का हुआ आयोजन,  लगा भव्य मेला

शर्मिंदगी से आगबबूला अलका ने फिर अपनी बेटी को खत्म करने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि 27 सितंबर को अलका ने सुभाष से संपर्क किया। उसे बेटी को मारने के लिए 50,000 रुपये की देने की बात कही। सुभाष ने यह बात लड़की को बता दी। इसके बाद लड़की ने वादा किया कि अगर वह उसकी मां को मार देगा तो वह उससे शादी कर लेगी।

बेटी ने सुभाष को दिया शादी करने का आफर

सुभाष रेप केस में 10 साल की सजा काटकर आया था। वह गांव में बढ़ई का काम करता था। 27 सितंबर को महिला अपनी बेटी को लेकर कंपिल पहुंची। सुभाष को फोन कर बुला लिया। 50 हजार रुपये में बेटी की हत्या का तय हुआ। सुपारी दे दी। सुभाष ने इस डील के बारे में बेटी को बता दिया। इसके बाद बेटी ने सुभाष के साथ डील कर ली। उसने सुभाष के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

बेटी ने सुभाष से कहा कि वह मां की हत्या कर दे। इसके बाद सुभाष ने दूसरे शव पर किशोरी का फोटो एडिट कर लगाया। महिला को फोटो भेजकर 50 हजार रुपये की मांग की। 5 अक्टूबर को सुभाष ने अलका को फोन किया। उसने सच बता दिया कि उसने किशोरी को नहीं मारा है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  साडी़ पहनकर क्रिकेट के मैदान में आपने देखा है महिलाओं को चौके छक्के लगाते… आइए जानते हैं अजबगजब इस महिला क्रिकेट मैच के बारे में

सुभाष ने बताया कि किशोरी उसके साथ आगरा में है। इसके बाद महिला भी आगरा पहुंच गई। तीनों पांच अक्टूबर को ही आगरा से वापस आए। रात में मेला घूमने के बाद पिकअप से अलीगंज के पिपरन चौराहा पर उतरे। मां ने फिर सुभाष को बेटी को मारने का इशारा किया। सुभाष और किशोरी ने इसके बाद महिला को लेकर खेत में गए। वहां दोनों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी। फिर वहां से फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया और और सुभाष और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

227 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close