google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मुंबई

ठग बाबा ; 300 करोड़ की हेराफेरी करके बन गया बाबा, पोल खुली तो…

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
109 पाठकों ने अब तक पढा

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

महाराष्ट्र पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां उन्होंने 300 करोड़ रुपये के गबन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित वृंदावन से इस आरोपी को पकड़ा। आरोपी बबन विश्वनाथ शिंदे, जो पिछले कई महीनों से फरार था, साधु के भेष में वृंदावन के कृष्ण गोपाल मंदिर के पास रहकर छिपा हुआ था। मुंबई की बीड पुलिस और वृंदावन पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया।

बबन शिंदे पर महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित जिजाऊ महासाहेब मल्टीस्टेट बैंक से 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और गबन करने का आरोप है। इस मामले में बीड और धाराशिव जिलों में भी उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।

बबन शिंदे पर कुल मिलाकर पांच अलग-अलग धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं, जिसमें उसने जमाकर्ताओं के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस को बबन शिंदे की लंबे समय से तलाश थी, और गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाकर यह गिरफ्तारी की गई।

बबन शिंदे को मुंबई पुलिस ने मथुरा की अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि बबन शिंदे, जो बीड जिले का रहने वाला है, करोड़ों का घोटाला कर साधु के वेश में वृंदावन में छिपकर रह रहा था।

मुंबई की पुलिस टीम को गुप्त सूचना से यह जानकारी मिली कि बबन शिंदे वृंदावन के कृष्ण गोपाल मंदिर के पास छिपा हुआ है। बीड के पुलिस अधीक्षक अविनाश बार्गल के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा ने 24 सितंबर 2024 को वृंदावन से उसे गिरफ्तार कर लिया। बबन शिंदे इस पूरे घोटाले का मुख्य आरोपी है, और उसकी गिरफ्तारी से मामले की जांच में और तेजी आने की उम्मीद है।

शिंदे पर महाराष्ट्र के बीड जिले की जिजाऊ मां साहेब मल्टीस्टेट बैंक में जमाकर्ताओं के 300 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है। वह पिछले एक साल से पुलिस को चकमा देकर वृंदावन में साधु के वेश में रह रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close