google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राशिफल

मेष, तुला और कुंभ राशि के लिए आज का दिन रहेगा लाभकारी, मालव्य राजयोग में आज किन राशियों का रहेगा बोलबाला? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पंडित श्रीरामजीत द्विवेदी

राष्ट्रीय मिति आश्विन 05, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, दशमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 12, रबि-उल्लावल 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दशमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 21 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

सूर्योदय का समय 27 सितंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 27 सितंबर 2024 : शाम में 6 बजकर 11 मिनट पर।

अंक ज्योतिष के अनुसार आज जिनका जन्मदिन है, उनका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 के स्वामी मंगल हैं। आज के अंक ज्योतिष भविष्यफल के अनुसार मूलांक 9 वाले लोगों को क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। आइए, विस्तार से जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मूलांक 1 से मूलांक 9 तक का दिन।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर से बनने वाले शशि योग और शुक्र के तुला राशि में गोचर से बनने वाले मालव्य योग का इन राशियों के अलावा किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

मेष(Aries)

आपका दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी।

प्रेमी के साथ यादगार समय भी बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके आपसी सामंजस्य बना रहेगा। व्यापार में भी आज आपको अच्छा मुनाफ़ा होगा। यदि कोई व्यापार साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें भी आपको आज लाभ मिल सकता है। आपकी परिचय का दायरा भी आज बढेगा। सम्मान का लाभ पाएंगे। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा।

वृषभ(Taurus)

आपको वित्तीय मामलों में सतर्क रहना होगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है।

इसे भी पढें  सिंह, मीन राशि वालों को इंद्र योग से होगा अच्छा लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आपको आज कार्यक्षेत्र में प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा और आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। आज दोस्तों के साथ पार्टी का भी आनंद ले सकते हैं। जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत है उनको आज सफलता मिलेगी। भाइयों से तालमेल बनाकर रखें किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। शाम को आपको अचानक ही कुछ ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे आप विचलित हो सकते हैं।

मिथुन(Gemini)

आपके लिए आज सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना फायदेमंद रहेगा। नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा।

आपके काम से आपके अधिकारी प्रसन्न होंगे। सहयोगियों के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा। अनुभव और ज्ञान का आपको आज लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग भी आज बना रहेगा। आज आपको किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा करनी होगी। माता से स्नेह आशीर्वाद पाएंगे। मनपसंद भोजन का भी आनंद लेंगे। सलाह है कि अपने सामान और महत्वपूर्ण कागजात का ध्यान रखें।

कर्क(Cancer)

पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है।

आज आप दोस्तों के साथ मनोरंजक समय का आनंद लेंगे। अगर आपकी माता की सेहत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। आज आपके घर किसी मित्र अथवा मेहमान का भी आगमन हो सकता है। दान पुण्य के काम कर सकते हैं।

सिंह(Leo)

आपकी नेतृत्व क्षमता आज चमकेगी। कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।

आपको आज बातचीत और व्यवहार में भी ध्यान रखना होगा नहीं तो मान सम्मान की हानि हो सकती है। ससुराल पक्ष से वैसे आज आपको तालमेल बनाकर रखना चाहिए, यहां से आपको लाभ मिलने का योग बनता दिख रहा है। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनको आज ईमानदारी से काम पर ध्यान देना होगा अगर नियम कानूनी की अनदेखी करेगे तो भविष्य में इसका नुकसान भुगतना होगा। दीर्घकालीन निवेश करें फायदे में रहेंगे।

इसे भी पढें  देश में बिटिया आखिर कहां महफूज है?  फिर 4 साल के दो मासूमों से स्कूल में हैवानियत… रुह कांप उठती है

कन्या(Virgo)

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यस्तता के बावजूद अपने लिए समय निकालें।

पारिवारिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। नौकरी में आप आज पूर्व अनुभव का लाभ ले सकेंगे। आपको आज चाचा की मदद से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आप डेट पर जा सकते हैं। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी। लोन के लिए प्रयास करने वाले लोगों को सफलता मिल जाएगी।

तुला(Libra)

साझेदारी में कोई नया अवसर मिल सकता है। बातचीत में स्पष्टता रखें।

आपके मान सम्मान में भी आज वृद्धि होगी। माता पिता का स्नेह सहयोग बना रहेगा। पूर्व में किए हुए निवेश का आपको आज अच्छा लाभ मिलेगा। छात्रों को आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। विदेश जाने के लिए जो लोग प्रयास कर रहे है उनको सफलता मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

वृश्चिक(Scorpio)

आज आपके लिए जोखिम भरा दिन हो सकता है। किसी भी निर्णय से पहले अच्छी तरह विचार करें।

आप आज किसी सामाजिक कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। नौकरी में आज आपको अपने किसी मित्र और सहकर्मी के द्वार सहयोग मिलेगा। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े जातकों को आज समय पर सही फैसला लेने से फायदा होगा, कोई महत्वपूर्ण डील के फाइनल होने की खुशी होगी। वैवाहिक जीवन भी आज आपका सुखद बीतेगा। वाहन पर आज खर्च का योग बना हुआ है।

धनु(Sagittarius)

यात्रा की योजना बन सकती है। नए अनुभव आपको उत्साहित करेंगे।

समाज में वरिष्ठ और सम्मानित लोगों से आपको अप्रत्याशित सहयोग मिलेगा जिससे आपको आज खुशी भी मिलेगी और आपका मनोबल भी बढेगा। आपको आज परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। आय व्यय के बीच आज संतुलन बना रहेगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते है। लेकिन ऑफर के चक्कर में बजट खराब न हो इसका ध्यान रखे।

इसे भी पढें  महिला से महीनों दुष्कर्म करने के बाद मौलाना ने उसके बेटे को लटका दिया फांसी पर, बड़ा अजीब मामला है ये 

मकर(Capricorn)

आपकी मेहनत का फल आज मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।

आपको आज अपने खान पान और सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक सजग होकर काम करना होगा क्योंकि लापरवाही की वजह से कुछ गलती हो सकती है। प्रेमी के साथ आपको आज रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज आय के नए स्रोत मिलेंगे। जो लोग नौकरी बदलने या नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। धर्म कर्म के कार्यों में आप भाग लेंगे।

कुम्भ(Aquarius)

सृजनात्मकता के लिए आज का दिन अच्छा है। कला या लेखन में रुचि बढ़ सकती है।

नौकरी में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको आज परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक शाम बिताने का मौका मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। वैसे सलाह है कि आपको आज क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो किसी अपने की नाराजगी का सामना करना होगा।

मीन(Pisces)

आपकी भावनाएं गहरी होंगी। ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी।

आप आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार होगा। आपका कोई खोया सामान आज मिल सकता है जिससे आपको खुशी मिलेगी। बच्चों के व्यवहार और सहयोग से मन आपका आनंदित होगा। आप आज ऑफर के चक्कर में बजट से बढ़कर खरीदारी कर सकते हैं। आपको आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी मौका मिल सकता है।

नोट- इन राशियों के लिए राशिफल सामान्य सुझाव हैं। व्यक्तिगत अनुभव अलग हो सकते हैं।

102 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close